चोट लगने के बाद भी 15 करोड़ का एक्शन सीन शूट कर रहे हैं अक्षय कुमार, हो गई है ऐसी हालत
Akshay Kumar Accident: यूके में अक्षय कुमार का जो सीन शूट किया जा रहा है वह एक बड़ा एक्शन सीन है जिसके लिए प्रोड्यूसर जैकी भगनानी 15 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।

Akshay Kumar Accident: बॉलीवुड एकटर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों स्कॉटलैंड में अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मिया छोटे मियां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं हाल ही में अक्षय कुमार अपनी इस नई फिल्म की शूटिंग करते समय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार के साथ एक हादसा हो गया था जिसमें उन्हें चोट लग गई थी। दरअसल अक्षय कुमार अपने को-एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म का एक एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे थे, उसी समय उनके साथ ये हादसा हो गया था। अब खबर आ रही है कि चोट लगने के बावजूद अक्षय कुमार इस फिल्म का एक्शन सीन शूट कर रहे हैं।

फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार हुए थे घायल
आपको बता दें कि पिछले एक महीने से अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ यूके में अली अब्बास जफर की मेगा बजट एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए लगातार शूटिंग कर रहे हैं। दोनों ही एक्टर्स यूके के विभिन्न जगहों पर बाइक, हेलिकॉप्टर और कार के साथ एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करने में वयस्त थे। वहीं पिछले हफ्ते शूटिंग के दौरान ही अक्षय कुमार को एक्शन सीन करते समय घुटने में गंभीर रूप से चोट लग गई थी। हालांकि चोट के वाबजूद अक्षय कुमार शूटिंग कर रहे हैं।

अक्षय कुमार के घुटने में लगी है गंभीर चोट
अक्षय कुमार के घुटने में गंभी चोट लगी है और उन्हें नी ब्रेसेस पहनाए गए हैं। डॉक्र ने उन्हें आराम की सलाह दी थी लेकिन अक्षय कुमार को शूटिंग के चलते छड़ी की मदद से चलना पड़ रहा है। आपको बता दें कि उनके पैर की उंगलियों पर भी चोट लगी है इसलिए वह लड़खड़ाकर चल रहे हैं। चोट के बावजूद वह सभी सावधानियों के साथ एक्शन सीन्स की शूटिंग करने में बिजी हैं। खबर है कि अभी यूके में जो शूट किया जा रहा है वह एक बड़ा एक्शन सीन है जिसके लिए प्रोड्यूसर जैकी भगनानी 15 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।
15 करोड़ रुपए का है एक्शन सीन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 करोड़ रुपए के इस एक्शन सीन को हॉलीवुड के स्टंट डायरेक्टर क्रेग मैक्रे ने डिजाइन किया है। ये एक चेज सीक्वेंस है और अक्षय कुमार इसकी शूटिंग के दौरान ही घायल हो गए थे। प्रोड्यूसर ने इस सीक्वेंस के लिए 15 करोड़ रुपये से अधिक पैसे खर्च किए हैं और अगर ऐसे में शूटिंग को रोकना पड़ा तो फिल्म को आर्थिक नुकसान हो सकता है।

चोट लगने के बाद भी अक्षय कुमार कर रहे हैं शूटिंग
फिल्म प्रबंधन की तरफ से कहा गया है कि अगर अक्षय कुमार शूटिंग रोक देते हैं और कुछ दिन का ब्रेक लेते हैं तो काम ठप हो जाएगा और निर्माताओं को आर्थिक नुकसान भी होगा। ऐसे में अक्षय कुमार ने घायल घुटने के साथ भी शूटिंग जारी रखने का फैसला किया है। वह फिल्म के लिए वह सब कुछ कर रहे हैं जो वह कर सकते हैं। पूरी प्रोडक्शन यूनिट के साथ-साथ उनके को-एक्टर टाइगर श्रॉफ भी अक्षय कुमार का डेडिकेशन देखकर हैरान हैं।
बहुत बड़ी एक्शन फिल्म है 'बड़े मियां छोटे मियां'
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को वाशु और जैकी भगनानी ने अपने बैनर पूजा एंटरटेनमेंट के तहत बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसे बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म के डायेरक्टर अली अब्बास जफर हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications