Film Prithviraj: अक्षय कुमार ने शेयर किया फिल्म का नया लुक, युद्ध का दिखा अनदेखा नजारा
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज से पहले एक्टर ने एक नया लुक जारी किया है।
मुंबई, 01 जून: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पृथ्वीराज को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर लगातार फिल्म के प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। इस बीच फिल्म अक्षय कुमार ने फिल्म का एक लुक जारी कर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट
बता दें कि, अक्षय कुमार ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'जो शत्रु का भी सम्मान करे लेकिन युद्ध से कभी पीछे ना हटे देखिए ऐसे महान योद्धा की कहानी, 2 दिन बाद #सम्राटपृथ्वीराज आपके नजदीकी थिएटर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है'। अक्षय कुमार ने अपने इस पोस्ट में मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त को टैग किया है।
फैंस कर रहे वाहवाही
इस लुक में अक्षय कुमार, सोनू सूद और संजय दत्त एकसाथ नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार के इस पोस्ट के शेयर करने के तुरंत बाद ही इसमें लाखों लाइक्स आ चुके हैं। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए अक्षय कुमार ने फिल्म के अनदेखे दृथ्यों को पेश किया है। बता दें कि, फिल्म के सम्राट पृथ्वीराज सभी सिनेमाघरों में 3 जून को रिलीज होने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications