अक्षय कुमार ने इमरान के साथ शेयर किया 'सेल्फी' फर्स्‍ट लुक,यूसर्ज बोले- 'रणवीर का जैकेट' क्यों पहना है

अक्षय कुमार ने इमरान हाशमी के साथ शेयर किया 'सेल्फी' फर्स्‍ट लुक, यूसर्ज बोले- रणवीर का जैकेट क्‍यों पहना है

नई दिल्‍ली, 12 जनवरी। अक्षय कुमार साल में सबसे अधिक फिल्‍में करने वाले बॉलीवुड एक्‍टर हैं। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की नई फिल्म सेल्फी भी बन कर तैयार हो चुकी है। जिसकी झलक अक्षय कुमार ने बुधवार को सोशल मीडिया पर शेयर की। इंस्टाग्राम पर फोटो देखकर कर फैंस ने अक्षय की ड्रेस को देखकर रणवीर सिंह से कनेक्‍ट किया।

अक्षय कुमार ने शेयर की ये दो सेल्‍फी

अक्षय कुमार ने शेयर की ये दो सेल्‍फी

अक्षय ने फिल्म के नाम के साथ कुछ सेल्फी शेयर की जिसमें उनके साथ फिल्‍म के को- एक्‍टर इमरान हाशमी भी नजर आ रहे है। पहली फोटो में मरीन ड्राइव का बैगग्राउंड नजर आ रहा है, वहीं दूसरी फोटो में अक्षय और इमरान को हाइवे रोड ट्रिप पर दिखाया गया है।

अक्षय कुमार ने लिखा ये कैप्‍शन

अक्षय कुमार ने लिखा ये कैप्‍शन

अक्षय कुमार ने ये फोटो शेयर करते हुए उसके कैप्‍शन में लिखा मेरे दिन की शुरुआत एक सेल्फी के साथ करें! क्यों नहीं?" इस फोटो में अक्षय कुमार ने गोल्‍डन कलर की जैकेट पहनी हुई है और एविएटर धूप का चश्मा पहने हुए अपनी सेल्‍फी लेते हुए नजर आ रहे हैं।

आपने रणवीर सिंह की जैकेट क्यों उधार ली।

अक्षय को गोल्‍डन जैकेट में देखते हुए यूसर्ज जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने मजाक में पूछा कि फोटो के लिए सर आपने रणवीर सिंह की जैकेट क्यों उधार ली। लिखा आप आप रणवीर की जैकेट में क्यों पोज़ दे रहे हैं ?" फैन ने रणवीर के फैशन के अंदाज का जिक्र किया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - भाई जैकेट सोने का पहना है। वहीं एक यूजर ने लिखा रणवीर बाबा की जय हो, आप भी सर। गोल्ड बर्फी लग रहे हो आप।

 क्या हमने इस सेल्फी गेम को खत्म कर दिया है क्या?

क्या हमने इस सेल्फी गेम को खत्म कर दिया है क्या?

वहीं दूसरी फोटो इमरान हाशमी के साथ शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा खुद को सही सेल्फी पार्टनर मिला! अरे करण जौहर, क्या हमने इस सेल्फी गेम को खत्म कर दिया है क्या? वहीं इंस्टाग्राम पर इमरान हाशमी ने लिखा -अक्षय के साथ सेल्फी क्लब में शामिल होना। इसी तरह के पोस्ट साझा करना। सेल्‍फी फिल्म राज मेहता द्वारा निर्देशित है और इसका निर्माता करण जौहर है। अक्षय की आने वाली फिल्मों में पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षा बंधन और राम सेतु भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+