अक्षय कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी की मौत पर लिखा-- तुम बहुत याद आओगे
मुंबई, सितंबर 12। बॉलीवुड के एक्शन हीरो खिलाड़ी अक्षय कुमार पर दुखों का एक पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, अक्षय कुमार के हेयर ड्रेसर मिलन जाधव का निधन हो गया है। खुद अक्षय कुमार ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार और मिलन जाधव 15 साल से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे और मिलन की मौत से अक्षय काफी दुखी हैं।

अक्षय और मिलन की थी 15 साल पुरानी दोस्ती
सोमवार को अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए कहा है, "तुम अपने फंकी हेयरस्टाइल और इन्फेक्शस स्माइल के साथ भीड़ में अलग ही नजर आते थे। हमेशा यह सुनिश्चित करते थे कि मेरा एक बाल भी खराब ना हो। सेट की जान, मेरे 15 साल से अधिक समय से हेयर ड्रेसर मिलन जाधव। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम हमें छोड़कर चले गए हो। तुम्हारी बहुत याद आएगी मिलन। ओम शांति।"

बॉलीवुड इंडस्ट्री आई सदमे में
आपको बता दें कि जैसे ही अक्षय कुमार ने मिलन के साथ अपनी एक फोटो और यह पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो बॉलीवुड जगत की अन्य हस्तियां भी सदमे में आ गईं। बता दें कि अक्षय कुमार ने मिलन के साथ जो फोटो शेयर की है वो बच्चन पांडे की शूटिंग के दौरान सेट की है। इस फोटो में मिलन अक्षय कुमार के बालों को संवार रहे हैं।

अनिल कपूर ने अक्षय की पोस्ट पर किया कॉमेंट
अक्षय कुमार की पोस्ट पर अभिनेता अनिल कपूर ने भी हैरानी जताई है। अनिल कपूर ने अक्षय की पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा है, "सीरियसली अक्षय साब" बहुत दुख की बात है। मिलन के करीबियों और परिवार के प्रति मेरे संवेदनाएं। वहीं फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने कहा है, "ओम शांति" अनुपमा अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी मिलन की मौत पर हैरानी जताई है।












Click it and Unblock the Notifications