'PM मोदी भारत के सबसे बड़े इन्फ्लुएंसर', नेताओं को फिल्मों पर टिप्पणी करने मना करने पर अक्षय ने बोला थैंक्स
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें थैंक्स बोला है। इतना ही नहीं पीएम मोदी को भारत का सबसे बड़ा प्रभावशाली व्यक्ति भी कहा है।

Akshay Kumar Thanks to PM Modi: बॉलीवुड इन दिनों काफी मुश्किलों से गुजर रहा है। सोशल मीडिया पर चल रहे boycott bollywood ट्रेंड ने एक्टर्स से लेकर फिल्म मेकर की परेशानी बढ़ा रखी है। ऐसे में हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी नेताओं को फिल्मों पर टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी है, जिसके बाद अब मीडिया से बात करते हुए सुपरस्टार अक्षय कुमार ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें थैंक्स बोला है। साथ ही पीएम मोदी को भारत का सबसे बड़ा प्रभावशाली व्यक्ति बताया है।

पीएम मोदी के बयान पर अक्षय कुमार का बयान
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने फिल्मों पर गैर जरूरी टिप्पणी करने से भाजपा नेताओं को मना किया है। पीएम मोदी हालिया बयान के लिए अब एक्टर ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। रविवार को मुंबई में अपनी नई फिल्म 'सेल्फी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब अक्षय से पीएम मोदी के बयान पर उनकी राय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने काफी कुछ कहा।

'भारत के सबसे बड़े इन्फ्लुएंसर हैं'
अक्षय कुमार ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा, "पॉजिटिविटी का हमेशा स्वागत है और हमारे प्रधानमंत्री कुछ ऐसा कह रहे हैं। वह भारत के सबसे बड़े इन्फ्लुएंसर हैं। अगर वह कुछ कह रहे हैं और अगर चीजें बदलती हैं तो यह इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा होगा। और हो भी क्यों न, चीजें बदलनी चाहिए, क्योंकि हम बहुत कुछ से गुजरते हैं।"

'कोई कुछ कहता है और फिर गड़बड़ हो जाती है'
अक्षय कुमार ने आगे कहा कि, "हम फिल्में बनाते हैं, सेंसर बोर्ड के पास जाते हैं, उन्हें पास करवाते हैं और फिर कोई कुछ कहता है और फिर गड़बड़ हो जाती है। लेकिन अब जब उन्होंने यह कहा है, तो मुझे लगता है कि यह हमारे लिए बेहतर होगा।" बता दें कि राज मेहता की फिल्म 'सेल्फी' में पहली बार अक्षय और इमरान हाशमी एक साथ दिखाईं देंगे। फिल्म में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी लीड रोल में होंगी।

मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की हिंदी रिमेक 'सेल्फी'
हाल ही में फिल्म का एक ट्रेलर लॉन्च किया गया, जिसमें इमरान एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने पसंदीदा एक्टर विजय (अक्षय कुमार) के साथ एक सेल्फी लेना चाहता है। बता दें ति 'सेल्फी' मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की ऑफिशियली हिंदी रीमेक है। वहीं अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनरकी 'OMG: ओह माई गॉड 2, टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में और तमिल फिल्म 'सोरारई पोटरू' की हिंदी रीमेक पाइपलाइन में है।
#WATCH अगर PM ऐसा कुछ कह रहे हैं तो अच्छी बात है। अगर उनके कहने से चीज़ें बदलती हैं तो (फिल्म) इंडस्ट्री के लिए अच्छा है। हम फिल्म बनाकर सेंसर बोर्ड से पास कराते हैं और बाद में कोई कुछ बोल देता है: PM द्वारा भाजपा नेताओं को फिल्मों पर टिप्पणी न करने पर अभिनेता अक्षय कुमार (22.1) pic.twitter.com/YRxScrQEqm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 23, 2023












Click it and Unblock the Notifications