"अतरंगी रे" में सारा से इश्क करते नजर आएंगे अक्षय कुमार, जानें को-स्टार रहे पापा सैफ अली खान का रिएक्शन
Akshay Kumar Sara Ali Khan Working Togather in Atrangi Re Movie, Know Papa Saif Ali Khan Reaction
मुंबई, 14 दिसंबर। बॉलीवुड में अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और एक बाद एक फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। 50 पार हो चुके अक्षय कुमार की फिल्मों में उनके साथ कई नई एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। वहीं अब अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म अतरंगी में सारा अली खान उनके साथ नजर आने वाली हैं। सारा अली खान के पापा सैफ अली खान के साथ अक्षय कुमार कई फिल्में कर चुके हैं। वहीं अब सैफ की बेटी सारा के साथ अब अक्षय कुमार फिल्म में साथ में नजर आने वाले है तो पापा सैफ अली खान का क्या रिएक्शन रहा, आइए जानते हैं ।

24 दिसंबर को हो रही ये फिल्म रिलीज
पहले बता दें सारा अली खान जल्द ही खिलाड़ी अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगी। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित, म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा 24 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाला है।

अक्षय कुमार के साथ काम करने पर पिता सैफ ने दिया ये रिएक्शन
सारा ने हाल ही में खुलासा किया कि उनके पिता सैफ अली खान अक्षय कुमार की प्रशंसा कर रहे थे जब उन्हें पता चला कि वह और खिलाड़ी कुमार अतरंगी रे में साथ काम कर रहे हैं। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए, सारा ने अपने पिता की बात शेयर करते हुए उसे दोहराते हुए कहा, "अक्षय महान हैं, और आशा है कि आपको उनके साथ काम करने में मज़ा आएगा।"

सैफ अली खान के साथ अक्षय कुमार ने की हैं ये फिल्में
अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और आरजू जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इसके अलावा दोनों साल 2008 में आई फिल्म टशन में भी साथ नजर आए थे। अब वो अक्षय कुमार अपने कोस्टार रहे सैफ अली खान की एक्ट्रेस बेटी सारा अली खान के साथ अतरंगी में नजर आएंगे।

अक्षय कुमार की फैन हो गईं सारा अली खान
अक्षय कुमार के साथ काम करने के अपने अनुभव शेयर करते हुए अली खान ने कहा वह उत्कृष्ट हैं। वह एक सुपरस्टार हैं और उनके अंदर जो जबरदस्त एनर्जी है वो काबिले तारीफ है। सारा ने कहा अक्षय कुमार की सबसे अच्छी बात यह है कि वह बेहद विनम्र हैं। मुझे कभी नहीं लगा कि मैं भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर रही हूं। वह इतना आत्मविश्वास दिखाते हैं कि उनके साथ बिना तनाव के काम बड़े मजे से किया जाता था।
Recommended Video

अंतरंगी रे में नजर आएंगे ये बेहतरीन कलाकार
बता दें सारा इन दिनों अक्षय कुमार और धनुष के साथ अतरंगी रे के प्रमोशन में बिजी हैं। उन्होंने फिल्म के गाने चाका चक पर अनन्या पांडे, रणवीर सिंह और माधुरी दीक्षित जैसे विभिन्न बॉलीवुड सितारों के साथ अपने इंस्टाग्राम पर कई डांसिंग वीडियो साझा किए हैं। फिल्म के प्रचार से सारा अली खान और उनके सह-कलाकार धनुष का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में है। प्रमोशन इवेंट के दौरान एक फोटोग्राफर ने धनुष से 'साउथ' में कुछ कहने को कहा, जिसका जवाब धनुष ने 'वणक्कम' से दिया। तमिल में वणक्कम का मतलब स्वागत से होता है।












Click it and Unblock the Notifications