अक्षय कुमार ने किस वजह से बदला था अपना असली नाम? सालों बाद किया खुलासा, बोले- 'मेरी पहली फिल्म में...'
Akshay Kumar Name Change: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। अब हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि आखिर किस वजह से उन्होंने अपना नाम बदला था।
अक्षय कुमार की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। ये तो हर कोई जानता है कि अक्षय का असली नाम राजीव भाटिया है। लेकिन इंडस्ट्री में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। अब सालों बाद एक्टर ने इसके पीछे असली वजह बताई है।

गलाटा प्लस के साथ बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। एक्टर ने बताया कि महेश भट्ट की फिल्म 'आज' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में उनका सिर्फ कैमियो था। ऐसे में फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर को ख्याल आया कि एक्टर को अपना नाम बदल लेना चाहिए।
अक्षय कुमार ने कहा कि, 'क्या आप जानते हैं कि फिल्म (आज) में कुमार गौरव का नाम क्या था? अक्षय. इस तरह मुझे मेरा नाम मिला। फिल्म की शूटिंग के दौरान मैंने ऐसी पूछा कि जो हीरो है उसका नाम क्या है। तो मुझे पता चला कि अक्षय है। फिर मैंने मन में सोचा कि मैं भी अपना नाम बदलकर अक्षय कर लेता हूं।'
अक्षय कुमार ने आगे बताया कि आखिर किस वजह से उन्होंने ऐसा फैसला लिया। एक्टर ने कहा कि, 'वैसे राजीव भी अच्छा नाम है। उस समय राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, लेकिन मैंने बस यूं ही अपना नाम बदल लिया था। ऐसा नहीं है कि मैंने किसी पंडित या फिर किसी और के कहने पर अपना नाम बदला था। जब मेरे पिता ने मुझसे इस बारे में पूछा, तो मैंने कहा कि मेरी पहली फिल्म में हीरो का नाम अक्षय था, इसलिए मैं भी अपना यही नाम रखूंगा।'
बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' 12 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। हालांकि 2 दिन में फिल्म केवल 6 करोड़ के आसपास ही कमाई कर पाई है जो कि काफी काफी कम है। वहीं सोशल मीडिया पर भी अक्षय कुमार की फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे पहले एक्टर की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां रिलीज हुई थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी।












Click it and Unblock the Notifications