'पैडमैन' और 'टॉयलेट' के बाद अब सेक्स पर फिल्म बनाएंगे खिलाड़ी कुमार, फिल्म को लेकर किया बड़ा खुलासा
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही सेक्स एजुकेशन पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है।
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार अलग तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। हर बार एक्टर कुछ ऐसा करते हैं, जिसमें कहीं ना कहीं एक मैसेज छिपा होता है। 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' से लेकर एक्टर की फिल्म 'पैड मैन' तक... इन फिल्मों में समाज के लिए एक मैसेज छिपा था। दोनों ही फिल्मों ने कमाई भी अच्छी की थी। अब अक्षय कुमार एक और ऐसे टॉपिक पर फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसपर सेनेटरी पैड्स की ही तरह बात करने से लोग बचते हैं और ये टॉपिक है- 'सेक्स एजुकेशन।' एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वे इस मुद्दे पर एक फिल्म बना रहे हैं।

अक्षय कुमार ने किया खुलासा
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में डेडलाइन के साथ बातचीत में अक्षय ने अपनी नई फिल्मों को लेकर खुलासा किया। अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि वे सेक्स एजुकेशन पर फिल्म बना रहे हैं। एक्टर ने कहा कि वे इस मुद्दे को काफी अहम भी मानते हैं।

क्या बोले अक्षय कुमार?
सेक्स एजुकेशन पर फिल्म बनाने के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि मुझे ऐसी सोशल फिल्में करना अच्छा लगता है, जो समाज में कुछ बदलाव लाएं। खासकर कि मेरे देश में किसी की भी जिंदगी में। मैं सिर्फ इन मुद्दों के बारे में सोचता हूं और फिल्म बनाता हूं। एक्टर ने कहा कि लेकिन मैं इसे बेहद कमर्शियल तरीके से बनाता हूं, जहां जाहिर सी बात है कि कॉमेडी और थोड़ा ड्रामा भी होगा। इसलिए मैं कहानी सच्ची ढूंढता हूं लेकिन इसे कमर्शियल चीजों से कवर करता हूं।

एक्साइटेड हैं फैंस
वैसे तो अक्षय कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, जिनमें कॉमेडी फिल्मों की संख्या खूब है। लेकिन एक्टर ने बीते कुछ समय में सोशल मैसेज देने वाली खबरों पर ज्यादा फोकस किया है। अब सेक्स पर बनने जा रही फिल्म के बारे में सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

चर्चा में अक्षय की 'बेल बॉटम'
हाल ही में अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' को लेकर एक इवेंट के दौरान पाकिस्तानी शख्स ने सवाल किए। शख्स ने दावा किया कि ये फिल्म एंटी पाकिस्तानी थी। इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि ये सिर्फ एक फिल्म है। इसके बारे में इतना गंभीर होने की जरूरत नहीं है।

अक्षय का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'सेल्फी' की शूटिंग खत्म की है। ये मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाइसेंस का रीमेक है। इसी के साथ एक्टर के पास तमिल फिल्म 'सोराराई पोतरू' के हिंदी रीमेक का प्रोजेक्ट भी है। इसके साथ ही अक्षय ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म 'हेरा फेरी 3' में एक्टर नहीं दिखाई देंगे।












Click it and Unblock the Notifications