Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सिंघम अगेन में सलमान खान का होगा कैमियो, अक्षय कुमार की इस पोस्ट ने सच बता दिया?

इस दिवाली अजय देवगन की सिंघम अगेन रिलीज़ होने वाली है। इसका ट्रेलर भी रिलीज़ किया गया, जिसे दर्शकों का ठीक रिस्पॉन्स मिला था। पिछले दिनों खबरें आईं कि सिंघम अगने में सलमान खान भी कैमियो में नज़र आएंगे। इसमें उनके दबंग के किरदार का क्रॉसओवर करवाया जाएगा। यानी वो अपने चुलबुल पांडे के किरदार में ही दिखाई देंगे।

फिर खबरें आई कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनके इस खबर से उनके इस फिल्म में हटने की खबर आई। इसके बाद खबर आई सलमान ने एक दिन का शूट किया है। बीते दिन रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन की बॉयज टीम के साथ लंच किया। इसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर शामिल हुए। इसके बाद अक्षय ने सोशल मीडिया में फोटो भी शेयर की।

Akshay Kumar removed the suspense from the cameo of Chulbul Pandey aka Salman Khan s Singham Again

हमने की चुलबुल बातें
अक्षय के इस फोटो के कैप्शन से सिंघम में सलमान के होने का बड़ा हिंट मिल गया है। उन्होंने लिखा, हम सबने मिल के कीं बहुत सी चुलबुल बातें। इसके बाद ये माना जा रहा है कि सिंघम को चुलबुल पांडे सपोर्ट करने के लिए आ रहे हैं। अक्षय भी इसमें अपने सूर्यवशीं के किरदार में ही दिखेंगे। वहीं, अर्जुन कपूर का किरदार विलन होगा। अब देखना यह है कि सिंघम में चुलबुल को रोहित शेट्टी ने कैसे एंट्री दी है। इसका ट्रीटमेंट भी क्या है। हालांकि सलमान खान के फैंस अब सिंघम अगेन के लिए ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। हालांकि सलमान के कैमियो की खबर पर oneindia hindi पुष्टि नहीं करता। क्योंकि अभी तक मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल बयान नही आया है।

क्लैश में किसी होगी जीत
सिंघम अगेन का कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया से भी क्लैश है। दोनों ही फिल्मों के मेकर्स रिलीज़ के पहले खूब दम खम लगाए हुए हैं। दोनों के बीच स्क्रीन को लेकर भी लड़ाई छिड़ गई है। ये फिल्में अपने फ्रैंचाइज का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। भूल भुलैया 3 में विद्या बालन की भी वापसी हुई है। दर्शक उन्हें देखने के लिए भी एक्साइटेड हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+