OMG के लिए अक्षय कुमार ने छोड़ दिया था नॉनवेज, भगवान कृष्ण का रोल नहीं बल्कि ये थी असली वजह
फिल्म OMG में भगवान कृष्ण बने अक्षय कुमार ने नॉन वेज छोड़ दिया था। उनके लिए यह किरदार काफी चुनौतीपूर्ण था। आइए जानते हैं कि ऐसा उन्होंने किसके कहने पर किया था।
Akshay Kumar OMG Shooting: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म OMG 2 को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म वह भगवान भोलेनाथ के अवतार में नजर आएंगे। बता दें कि, खिलाड़ी की फिल्म ओएमजी का ये सीक्वल है जो कि साल 2012 में रिलीज हुई थी।
अक्षय कुमार ने फिल्म ओएमजी के लिए छोड़ा था नॉनवेज
बता दें कि जहां फिल्म ओएमजी 2 में अक्षय कुमार भगवान भोलेनाथ की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं फिल्म ओएमजी में उन्होंने भगवान कृष्ण का रोल प्ले किया था जिसमे उन्हें काफी पसंद भी किया गया। लेकिन इस किरदार के लिए उन्हें अपने खान-पान और रहन-सहन में कई सारे बदलाव करने पड़े थे।

एक्टर पूरी तरह से बन गए थे शाकाहारी
एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा था कि, फिल्म ओएमजी में भगवान कृष्ण का रोल प्ले करना काफी चुनौतीपुर्ण था। इस फिल्म को साइन करने से पहले वह मासाहारी थे लेकिन जैसे ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो उन्होंने तुरंत नॉन वेज खाना छोड़ दिया था और वह पूरी तरह से शाकाहारी बन गए थे।
मां ने एक्टर को दी थी सलाह
अक्षय कुमार ने अपने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि उन्होंने यह सब अपनी मां के कहने पर किया था क्योंकि वह भगवान कृष्ण की परम भक्त हैं। उन्हें लगता है कि अक्षय को भगवान श्रीकृष्ण के सिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। वहीं अक्षय ने भी अपनी मां की बात को खुशी-खुशी स्वीकार किया और जब तक वह फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तब तक उन्होंने इस नियम का पूरा पालन करते हुए शाकाहारी खाना खाया।
इस दिन रिलीज होगी ओमएमजी 2
बता दें कि, 11 जुलाई को फिल्म ओमएजी 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। फैंस अक्षय के भोलेनाथ लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपठी और यामी गौतम भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications