'शुरू करो स्वागत की तैयारी आ रहे हैं डमरूधारी', फाइनली रिलीज हुआ OMG 2 का ट्रेलर, महादेव बनकर छाए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओएमजी 2' का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया। शिव जी के किरदार में अक्षय कुमार को फैंस को काफी इंप्रेस किया।

OMG 2 Trailer Out: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म 'ओएमजी 2' के ट्रेलर रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहले फिल्म का ट्रेलर 2 अगस्त को रिलीज होना था लेकिन आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की मौत की वजह इसकी तारीख टाल दी गई। हालांकि 3 अगस्त को फैंस का ये इंतजार खत्म हुआ और फाइनली इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया।

साल 2012 में फिल्म ओएमजी का ये सीक्वल है जो कि 11 साल बाद रिलीज होने वाला है। अब इस सीक्वल का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। जिसमें अक्षय कुमार इस बार महादेव के किरदार में छा गए। ट्रेलर की शुरूआत में शिव भगवान के डायलोग से होती है। जिसमें वह अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए एक दूत को भेजने की बात कहते हैं। इसके बाद शिव के परम भक्त पंकज त्रिपाठी की एंट्री होती है।

Akshay Kumar

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि महादेव के भक्त बने पंकज त्रिपाठी के जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं। फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि अपने भक्त को परेशानी में देख महादेव उसकी कैसे रक्षा करते हैं। वहीं ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम का कोर्ट रूम ड्रामा देखने को मिलता है। इसके अलावा अरुण गोयल ने स्कूल के प्रींसिपल का रोल निभाया है। कुल मिलाकर ट्रेलर में बेहद ही शानदार है। फैंस अक्षय कुमार के महादेव रोल को काफी पसंद कर रहे हैं।

इस ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन पर लिखा, 'शुरू करो स्वागत की तैयारी...11 अगस्त को आ रहे हैं डमरूधारी'। अब ये ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोग एक्टर के पोस्ट पर कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि, 'ओएमजी 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+