Akshay Kumar ने जारी किया OMG 2 का मोशन पोस्टर, फैंस बोले- 'कुछ ऐसा मत करना जिससे हिंदू...'

OMG 2 Teaser Release Date: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म OMG 2 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म का पोस्टर जारी किया था। वहीं अब एक वीडियो साझा कर फैंस को टीजर रिलीज होने की जानकारी दी।

OMG 2 का नया वीडियो आया सामने
अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फिल्म OMG 2 को लेकर एक नया अपडेट दिया। एक्टर ने हाल ही में ओह एम जी 2 का वीडियो शेयर किया है। जिसमें महादेव बने अक्षय कुमार भीड़ के बीच चलते हुए नजर आ रहे हैं। काले कपड़ों में अक्षय कुमार शिव का रुप धारण किए हैं और हाथ हिलाते हुए चल रहे हैं। वही पीछे से हर-हर महादेव की आवाज आ रही है।

Akshay Kumar

इस दिन रिलीज होगा फिल्म का टीजर
अक्षय कुमार ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, OMG 2 का टीजर जल्द ही 11 जुलाई को रिलीज होगा और ये फिल्म 11 अगस्त को थिएटर में रिलीज की जाएगी। जैसे ही यह वीडियो एक्टर ने सोशल मीडिया पर जारी किया तो फैंस के रिएक्शन आने लगे। जहां कुछ फैंस ने एक्टर के लुक की तारीफ की तो वहीं कुछ ने सनातन धर्म की वजह से उन्हें ट्रोल किया।

फैंस बोले- सनातन धर्म का मजाक नहीं बनना चाहिए
अक्षय कुमार की इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, उम्मीद करते हैं कि आप हिंदू धर्म की आस्था को आहत नहीं होने देंगे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, इस बार सनातन धर्म का मजाक नहीं होना चाहिए। वहीं एक ने लिखा, 'इस बार कुछ ऐसा मत करना कि हम सभी हिंदूओं को गुस्सा आए।' बता दें कि, फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+