'अक्षय कुमार को चांटा मारो, मिलेंगे 20 लाख रुपये' OMG 2 पर भड़के हिंदू संगठन ने किया ऐलान, जानें पूरा मामला
Akshay Kumar OMG 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होने से पहले कुछ सीन्स को लेकर काफी विवाद हुआ था। हालांकि इन सबके बावजूद फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरूआत रही।
अक्षय कुमार पर भड़के हिंदू संगठन
फिल्म ओएमजी 2 में आजकल के वर्ग को यौन शिक्षा देने का संदेश दिया गया है। इसके अलावा अक्षय कुमार ने फिल्म में भगवान शिव के दूत का किरदार निभाया है। लेकिन अब उनके इस रोल को हिंदू देवताओं को अपमान बताया जा रहा है। एक्टर को लेकर नफरत इस कदर लोगों में बढ़ कि अब एक हिंदू संगठन ने एक बड़ा ऐलान कर दिया।

सुपरस्टार को थप्पड़ मारने पर 20 लाख रुपये का इनाम दिया
आगरा में एक हिंदू संगठन ने अक्षय कुमार पर भगवान शिव के दूत का किरदार निभाकर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। इसी के साथ उन्होंने घोषणा की सुपरस्टार को थप्पड़ मारने पर 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। 'द प्रिंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, इनाम की घोषणा हिंदू संगठन के अध्यक्ष गोविंद पराशर ने की थी।
विवादों के बीच धमाल मचा रही ओएमजी 2
बता दें कि, इन सब विवादों के बीच अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 ने पहले दिन 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 15 करोड़ का बिजनेस किया। फैंस फिल्म की स्टोरी को दमदार बता रहे हैं। थिएटर में फिल्म देखने जा रहे फैंस सोशल मीडिया पर लगातार पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि अक्षय की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग धीमी रही है।
फिल्म के मुख्य किरदार
फिल्म ओएमजी 2 शुरूआत से ही विवादों में है। जब से मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था तभी से विवाद जारी है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ए-सर्टिफिकेट दे दिया था। फिल्म ओएमजी 2 में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरुण गोविल ने अहम भूमिका निभाई है।












Click it and Unblock the Notifications