बॉक्स ऑफिस पर हुई फ्लॉप लेकिन OTT पर छाई अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज', जानें कहां और कैसे देखें

Mission Raniganj OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू' गत 6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया था। अब ये फिल्म ओटीट पर रिलीज हो गई है। ओटीटी पर इस फिल्म को बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लोग इस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं।

ओटीटी पर रिलीज हुई 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू'
आपको बता दें कि अक्षय कुमार कि फिल्म 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू' इस समय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रही है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार और नेटफ्लिक्स ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी। नेटफ्लिक्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है।

mission raniganj

अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो में अक्षय कुमार फिल्म की थोड़ी सी कहानी बताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ही फिल्म के लीड हीरो अक्षय कुमार ने जानकारी दी है कि ये मूवी 1 दिसंबर 2023 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। आपको बता दें कि 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।

अक्षय कुमार ने निभाया इंजीनियर जयवंत सिंह गिल का रोल
फिल्म 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू', में 1989 में कोयला खदान में फंसे मजदूरों को बचाने वाले दिवंगत इंजीनियर जयवंत सिंह गिल के बहादुर मिशन को दिखाया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार ने इंजीनियर जयवंत सिंह गिल का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई है।

नेटफ्लिक्स पर देखें अक्षय कुमार की ये फिल्म
फिल्म में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया है। इसके साथ साथ मूवी में परिणीति चोपड़ा, कुमुद मिश्रा, रवि किशन, जमील खान, पवन मल्होत्रा, दिव्येंदु भट्टाचार्य जैसे कई कलाकार भी मौजूद हैं। वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और अजय कपूर इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स हैं। टीनू सुरेश देसाई इस मूवी के डायरेक्टर हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर आसानी से देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+