जम्मू में जब्त हुई अक्षय कुमार की लग्जरी गाड़ी, ट्रैफिक नियमों की सरेआम उड़ाईं धज्जियां!

Akshay Kumar Car Seized: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। उनकी फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ है। इसके अलावा वो एक और मामले को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल जम्मू में अक्षय की एक लग्जरी एसयूवी को ट्रैफिक पुलिस ने जब्त कर लिया है।

इस गाड़ी पर कार्रवाई यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते हुई। अभिनेता पर ट्रैफिक नियम तोड़ने का आरोप है। क्या है पूरा मामला हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताते हैं।

Akshay Kumar car seized

अक्षय कुमार एक शोरूम का उद्घाटन करने जम्मू आए थे। एयरपोर्ट से वो इसी गाड़ी से शोरूम पहुंचे थे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद अक्षय को एयरपोर्ट इसी गाडी से छोड़ा गया। जब ये गाड़ी वापस लौट रही थी, तब जम्मू के डोगरा चौक पर यातायात पुलिस ने इसे रोक लिया। क्योंकि इस गाड़ी पर काले शीशे लगे हुए थे। इसी के चलते गाड़ी का चालान बनाया गया। पुलिस ने जिस गाड़ी का चालान किया है उसका नंबर CH01AL7766 है। जो अक्षय कुमार के नाम पर रजिस्टर नहीं है। रिपोर्ट्स की माने तो ये गाड़ी कार्यक्रम के आयोजकों की तरफ से मंगवाई गई थी। इसका अक्षय कुमार से कोई लेना देना नहीं है।

खैर, अक्षय कुमार पिछली बार हाउसफुल 5 में पिछली बार नजर आई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। इसके अलावा वो अपनी फिल्म jolly llb 3 की रिलीज का भी इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। इस बार फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी भी हैं। इस फिल्म फ्रैंचाइज की शुरुआत में उन्होंने ही जॉली का किरदार निभाया था। इस बार उनकी भी वापसी हो रही है। साथ ही फिल्म में हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला भी नजर आएंगे। फिल्म को सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+