अक्षय कुमार को पसंद आई 'जवान', शाहरुख खान को दी बधाई, जवाब में किंग खान ने खिलाड़ी कुमार से कह दी ये बात

Akshay Kumar On Jawan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने रिलीज होने के 5 ही दिनों के अंदर खुद को ब्लॉकबस्टर साबित कर दिया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक फिल्म की कहानी और शाहरुख खान की दमदार एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने शाहरुख खान को उनकी इस फिल्म की सक्सेस के लिए उन्हें बधाई दी है। आपको बता दें कि फिल्म 'जवान' का जादू आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े स्टार्स के सिर चढ़कर बोल रहा है।

अक्षय कुमार ने शाहरुख खान को दी बधाई
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे फिल्म 'जवान' देखने के बाद शाहरुख खान के दीवाने हो रहे हैं। अक्षय कुमार ने भी एटली के 'जवान' मूवी की तारीफ है और शाहरुख खान को इसके लिए बधाई भी दी है। अक्षय कुमार ने ट्वीट कर 'जवान' की ब्लॉकबस्टर सफलता के लिए शाहरुख खान को बधाई दी है।

jawan

शाहरुख खान ने जवाब में अक्षय से कही ये बात
अक्षय कुमार ने फिल्म 'जवान' की तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा है- कितनी जबरदस्त सफलता, बधाई हो मेरे 'जवान-पठान' शाहरुख खान। हमारी फिल्में वापस आ गई हैं। इसी के साथ उन्होंने तालियों वाली इमोजी भी शेयर की है। वहीं अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर शाहरुख खान ने जवाब भी दिया है। शाहरुख खान ने जवाब में लिखा है- आपने दुआ मांगी न हम सब के लिए तो कैसे खाली जाएगी। शुभकामनाएं और स्वस्थ रहें खिलाड़ी...लव यू।

'जवान' कर रही है ताबड़तोड़ कमाई
फिल्म 'जवान' न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है बल्कि कई सारे रिकॉर्ड्स भी तोड़ रही है। गत 7 सितंबर 2023 को शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आपको बता दें कि इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही करीब 75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। फिल्म 'जवान' चार दिनों में दुनिया भर में 470 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

300 करोड़ के बजट में बनी है ये फिल्म
जानकारी के अनुसार 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, संजय दत्त, लहर खान और रिद्धि डोगरा जैसे कई शानदार कलाकार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान का डबल रोल है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+