अक्षय कुमार की सूर्यवंशी रिलीज, जानिए फिल्म पर क्या बोले दर्शक, समीक्षकों ने दिए कितने स्टार
मुंबई, 5 नवंबर: अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' आज (5 नवंबर) रिलीज हो गई है। फिल्म में अजय देवगन और रणबीर सिंह का भी छोटा रोल हैं। इसके अलावा गुलशर ग्रोवर भी हैं। इसके साथ-साथ फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई है, इसलिए भी इसकी काफी चर्चा है। फिल्म को लेकर आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर चर्चा है। अभी तक जिस तरह के रिएक्शन देखने को मिले हैं, उससे लगता है कि दर्शकों को फिल्म पसंद आई है।

सोशल यूजर्स ने फिल्म को सराहा
सूर्यवंशी, अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी आज सुबह से ही ट्विटर पर ट्रेंड में हैं। ज्यादातर यूजर्स ने फिल्म को पसंद किया है तो फिल्म क्रिटिक ने भी फिल्म को रोमांचक, एक्शन और मनोरंजन से भरपूर कहा है और हाई रेटिंग दी है।

क्रिटिक ने कहा फंटेस्टिक
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर कहा है कि एक शब्द में फिल्म का रिव्यू करना होतो इसे 'फंटेस्टिक' कहा जाएगा। उन्होंने फिल्म को पांच में से साढ़े चार स्टार दिए हैं। सुमित कडेल ने भी फिल्म को बढ़िया कहा है और चार स्टार दिए हैं। दूसरी भी ज्यादातर मनोरंजन वेबसाइटों ने फिल्म को अच्छा ही बताया है।

ट्विटर पर आए ये सब रिएक्शन
ट्विटर पर भी फिल्म को लेकर लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। यूजर्स ने फिल्म को पैसा वसूल और मनोरंजन से भरपूर कहा है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार एक पुलिस वाले के किरदार में हैं। उनके किरदार को भी लोगों ने खूब सराहा है।

क्या है फिल्म की स्टोरी
इस फिल्म में अक्षय कुमार एटीएस चीफ के रोल में हैं। फिल्म की कहानी एंटी टेरर ऑपरेशन पर है। अक्षय पर मुंबई को आतंकी हमले से बचाने की जिम्मेदारी है। 1993 में मुंबई शहर में हुए बम धमाके में एक टन आरडीएक्स आया था, लेकिन उसमें से 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया। इस बात की खोज की जाती है कि बाकी का 600 किलो आरडीएक्स कहां है। इसी के इर्दगिर्द ये फिल्म है।

कोविड के चलते टली थी रिलीज
सूर्यवंशी पिछले साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड की वजह से फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया था। आखिरकार फिल्म 5 नवंबर को थिएटरों में रिलीज हुई है। रोहित शेट्टी फिल्म को बड़े पैमाने में रिलीज कर रहे हैं। ये फिल्म पांच हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई है। रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। वहीं रणवीर सिंह और अजय देवगन का फिल्म में कैमियो है।












Click it and Unblock the Notifications