अक्षय कुमार की हीरोइन शांतिप्रिया ने पहने मरे हुए पति के कपड़े, फिर मुंडवाया सिर और उसके बाद जो हुआ

Shanti Priya: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस शांतिप्रिया इस समय लोगों के बीच का विषय बनी हुई हैं। शांतिप्रिया ने साल 1991 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सौगंध' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें इंडस्ट्री में कोई सफलता नहीं मिल पाई।

दिवंगत पति का ब्लेजर पहन वायरल हुईं शांतिप्रिया
वहीं अब 34 साल बाद शांतिप्रिया अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस शांतिप्रिया ने अपना सिर मुंडवा लिया है और उन्होंने दिवंगत पति का ब्लेजर पहनकर अपनी कुछ खास तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की हैं।

Shanti Priya

शांतिप्रिया ने मुंडवा लिया है अपना सिर

शांतिप्रिया की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने सिर मुंडवाने की वजह भी लोगों को बताई है। आपको बता देम कि एक्ट्रेस शांतिप्रिया ने तेलुगू फिल्मों से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया था। लेकिन उन्हें बॉलीवुड में सफलता नहीं मिली।

1994 में शांतिप्रिया ने फिल्मों से दूरी बना ली थी

साल 1994 में शांतिप्रिया ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। वहीं शांतिप्रिया ने अब एक तमिल फिल्म से इंडस्ट्री में वापसी की है और सिर मुंडवाने को लेकर चर्चा में आ गई हैं। शांतिप्रिया ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वह बाल्ड नजर आ रही हैं।

साल 2004 में हो गई थी शांतिप्रिया के पति की मौत

आपको बता दें कि तस्वीरों में शांतिप्रिया अपने दिवंगत पति एक्टर सिद्धार्थ रे का ब्राउन कलर का ब्लेजर पहने हुए दिखाई दे रही हैं। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ रे की साल 2004 में मौत हो गई थी। वहीं अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शांतिप्रिया ने कैप्शन में लिखा है- हाल ही मैंने अपना सिर मुंडवा लिया और मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा है। वनइंडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने धमाकेदार वापसी की बात कही थी, तो क्या यही वो धमाका है।

'मैंने खुद को आजाद कर लिया है'

-शांतिप्रिया ने आगे लिखा है- महिला होने के नाते हम अक्सर जीवन में सीमाएं तय करते हैं, नियमों का पालन करते हैं और खुद को पिंजरे में बंद करके रखते हैं। इस बदलाव के साथ मैंने खुद को आजाद कर लिया है। सीमाओं से मुक्त कर लिया है। मैं दुनिया द्वारा हमारे लिए तय किए गए ब्यूटी स्टैंडर्ड को तोड़ने का इरादा रखती हूं।

-शांतिप्रिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने शांतिप्रिया का सपोर्ट किया है, वहीं कुछ लोग उनके सिर मुंडवाने के लिए आलोचना भी कर रहे हैं। लोगों की मानें तो एक्ट्रेस सिर मुंडवाकर लाइमलाइट में आना चाहती हैं।

शांतिप्रिया के कॉम्प्लैक्शन पर अक्षय कुमार ने किया था गंदा कमेंट

-आपको बता दें कि शांतिप्रिया के को-एक्टर अक्षय कुमार उनसे बात नहीं करते हैं। वह एक्ट्रेस से दूरी बनाकर रखते हैं। एक पुराने इंटरव्यू में शांतिप्रिया ने कहा था कि उनके को-एक्टर अक्षय कुमार उन्हें इग्नोर करते हैं। दोनों के बीच कुछ पर्सनल कारणों से बातचीत बंद है।

-शांतिप्रिया ने कहा था कि अक्षय कुमार ने उनके कॉम्प्लैक्शन को लेकर सरेआम कुछ गंदा कमेंट कर दिया था जिसके बाद से दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+