फिर दिखेगी राजू, घनश्याम और बाबूराव की जोड़ी, अक्षय कुमार ने 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग पर दिया सबसे बड़ा हिंट
अक्षय कुमार के पास इन दिनों कई सारी फिल्में हैं। इसमें 'स्काई फोर्स' 'हाउसफुल 5', 'वेलकम टू द जंगल', 'जॉली एलएलबी 3' और 'भूत बंगला' का नाम शामिल है। इसके साथ उनके पास अजय देवगन की अनटाइटल्ड फिल्म भी है। वहीं, बीते कुछ दिनों से उनकी हिट फिल्म फ्रैंचाइज हेरा फेरी के तीसरे पार्ट की बात चल रही है। हेरा फेरी 3 का इंतजार फैंस भी कर रहे हैं।
अब खुद अक्षय कुमार ने बड़ा अपडेट दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स के इवेंट में अक्षय कुमार पहुंचे थे। यहां उनसे हेरा फेरी 3 पर अपडेट पूछा गया। उन्होंने जवाब में कहा, हम अभी सिर्फ वेलकम 3 बना रहे हैं। जब भी प्रोड्यूसर्स की हेरा-फेरी खत्म होगी, हम अपनी हेरा फेरी 3 भी शुरू कर देंगे। अगले साल यानी साल 2025 तक हम इसे शुरू कर देंगे ये तय है। उम्मीद है कि सबकुछ ठीक तरह हो जाए।

जल्द शुरू होगी फिल्म
दरअसल, हेरा फेरी 3 के राइट्स और इसे बनाने के लिए इरोज और फिरोज नाडियाडवाला बीच खींचतान चल रही है। यही वजह है कि हेरा फेरी 3 नहीं बन पा रही है। हालांकि एक रिपोर्ट में बताया गया था कि फिरोज नाडियाडवाला ने इरोज से राइट्स खरीद लिए हैं। वहीं, एक रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि राज शांडिल्य इस फिल्म को डारेक्ट करेंगे। लेकिन उन्होंने ये कहते हुए मना कर दिया कि फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल अहम रोल में दिखाई दिए थे।
अजय की फिल्म में भी दिखेंगे अक्षय
इसी इवेंट में अजय ने कहा ने अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म अनाउंस की है। उन्होंने कहा, वैसे कुछ दिनों बाद हम अनाउंस करने वाले थे। लेकिन मुझे लगता है कि इसे बताने के लिए यही सही समय है। हम दोनों पहले से ही एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। ये एक ऐसी फिल्म है जिसे मैं डायरेक्ट करूंगा और लीड रोल अक्षय कुमार करेंगे। हालांकि इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा कुछ बताने के लिए अजय ने मना कर दिया। उनका कहना है कि बाकी डिटेल्स हम खुद अनाउंस करेंगे। इसके बाद से अक्षय के फैंस भी खुश हो गए हैं। उन्हें भी लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के नंबर के लिहाज से अच्छी हो सकती है। बता दें, अजय देवगन ने पहले 'शिवाय', 'भोला' और 'रन वे 34' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications