अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' का प्रोमो जारी, रिलीज डेट को लेकर आमिर खान के साथ हो सकता है क्लैश

अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रक्षाबंधन' का एक प्रोमो शेयर किया है। उनकी पोस्ट के अनुसार ये फिल्म राखी के त्योहार पर रिलीज होगी।

मुंबई, 16 जूनः बॉलीवुड के सुपर स्टंट हीरो अक्षय कुमार जल्द ही अपनी नई धमाकेदार फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार न सिर्फ अच्छी एक्टिंग करते हैं बल्कि लोग उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं। अपनी फिटनेस के चलते वह सुर्खियों में छाए रहते हैं। वह एक ऐसे एक्टर हैं जो हमेशा अपनी नई फिल्मों की अचानक से घोषणा कर अपने फैंस को सरप्राइज दे देते हैं। इसी बीच अक्षय ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रक्षाबंधन' की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रक्षाबंधन' का एक प्रोमो शेयर किया है। उनकी पोस्ट के अनुसार फिल्म 'रक्षाबंधन' राखी के पावन त्योहार के मौके पर 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होगी। आपको बता दें कि राखी के मौके पर यानी 11 अगस्त को ही आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी रिलीज हो रही है। ऐसे में अगस्त के महीने में ये 2 बड़ी फिल्में स्क्रीन पर धमाका मचाने वाली हैं।

rakshabandhan

अक्षय कुमार ने जारी किया 'रक्षाबंधन' का प्रोमो
अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रक्षाबंधन' का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इसमें फिल्म का टाइटल, लोगो और म्यूजिक देखा और सुना जा सकता है। इसे शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा है- आप सभी के लिए बंधन के शुद्धतम रूप की एक कहानी ला रहा हूं जो आपको आपकी कहानी की याद दिलाएगा! 'रक्षाबंधन', 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'रक्षाबंधन' के डायरेक्टर आनंद एल राय हैं। वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। फिल्म 'रक्षाबंधन' की कहानी को हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों ने लिखा है। कलर येलो प्रोडक्शन, जी स्टूडियो, अल्का हीरानंदावी और केप ऑप गुड फिल्म्स इस मूवी को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म अक्षय कुमार के लिए बेहद खास है। उन्होंने ये फिल्म अपनी बहन को डेडिकेट की है।

आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ होगी क्लैश
आपको बता दें कि आमिर खान की अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी सिनेमैघरों में 11 अगस्त 2022 को ही रिलीज होने वाली है। आमिर खान प्रोडक्शन टीम ने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में पहले घोषण कर दी थी। अब ऐसे में साफ है कि बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार-आमिर खान के बीच जबरदस्त क्लैश होने वाला है। आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें आमिर खान ने एक सिख व्यक्ति का किरदार निभाया है। आमिर खान की ये फिल्म हॉलीवुड की क्लासिकल फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+