Kesari 2 First Review: अक्षय कुमार की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, जिसे पढ़ हो जाएंगे फिल्म देखने को बेताब
Kesari 2 First Review: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म का उद्देश्य जलियांवाला बाग हत्याकांड के कुछ अनछुए पहलुओं को उजागर करना है।
इस फिल्म की स्क्रीनिंग साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती ने देखी और इसका रिव्यू भी शेयर किया है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की चर्चा होनी शुरू हो गई है। इस रिपोर्ट में पढ़िए राणा ने फिल्म पर क्या कहा।

राणा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, मैंने अभी-अभी ऐतिहासिक कोर्ट ड्रामा फिल्म देखी। केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग। ये एक अहम और पावरफुल फिल्म है। जो आपके भीतर के इंडियन से बहुत गहराई से जुड़ी हुई है। इस कहानी को हर भाषा में देखी जानी चाहिए। हम सुरेश प्रोडक्शनंस इस कहानी को सिनेमाघरों में बेस्ट तरीके से तेलुगु के दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे। ये एक मस्ट वॉच फिल्म है।
बता दें, ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म से अपना निजी जुड़ाव जाहिर करते हुए कहा, "मेरे पिता का जन्म जलियांवाला बाग के सामने हुआ था और मेरे दादा ने उस भयावह दृश्य को अपनी आंखों से देखा था। इसलिए मेरे लिए यह फिल्म महज एक प्रोजेक्ट नहीं, एक भावना है।"
'केसरी 2' में अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं। अक्षय इस फिल्म में वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं। 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों रिलीज होगी। जिसे करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है। बता दें, 'केसरी' की रिलीज के छह साल बाद आ रही है, जो ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख सैनिकों की वीरता को याद करती है। इन सैनिकों ने 1897 में 10,000 अफगान आदिवासियों के खिलाफ सारागढ़ी के किले की रक्षा की थी।












Click it and Unblock the Notifications