Akshay Kumar की बेटी को कुत्ते ने काटा! लगाने पड़े रेबीज के तीन शॉट, जानिये पूरा मामला...

Akshay Kumar Daughter: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी जाने जाते हैं। एक्टर और उनकी पत्नी ट्विंकल फैंस के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं हैं। हालांकि अक्षय की फैमिली लाइमलाइट से खुद को जरा दूर ही रखती है। मगर हाल ही में पत्नी ट्विंकल ने बेटी से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया।

'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में ट्विंकल ने अपने चचेरे भाई के पालतू कुत्ते और अपनी बेटी के लगाव के बारे में बात की। ट्विंकल ने बताया कि बेटी को उस कुत्ते ने काट लिया था। मगर फिर भी उसने उसका बचाव किया।

Akshay Kumar

उस घटना को याद करते हुए ट्विंकल ने कहा कि इस क्रिसमस पर किसी ने गलती से बच्चों (आरव और नितारा) के सामने चिकन की एक प्लेट रख दी। फ्रेडी आसपास ही था। ऐसे में वो चिकन खाने के लिए प्लेट पर कूद पड़ा।

वो चिकन के टुकड़ों को खाने लगा। अब उसे खाते देख मेरी 11 साल की बेटी को टेंशन होने लगी कि कहीं फ्रेडी लकड़ी के टुकड़ों के साथ चिकन ना निगल जाए। ऐसे में उसने नुकीली चीज से उसे खींचने की कोशिश की। वो तो बचाव ही कर रही थी मगर फ्रेडी ने उल्टे नितारा के दोनों हाथों को काट लिया।

ट्विंकल ने आगे कहा कि रेबीज के तीन शॉट्स और फिर टेटनस के इंजेक्शन लगवाने के बावजूद भी उसे कोई पछतावा नहीं था। वो इसे एक दुर्घटना बताती है। वो कहती है कि फ्रेडी का इरादा मुझे काटने का बिल्कुल नहीं था। जब तक फ्रेडी ठीक है, तो इस बात से कोई फर्क भी नहीं पड़ता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+