अक्षय कुमार इन 5 हसीनाओं को कर चुके हैं डेट, किया था शादी का वादा लेकिन फिर...

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का कईं एक्ट्रेसेस के साथ नाम जोड़ा गया। यहां जानिए आखिर वो कौन सी 5 सुपरस्टार एक्ट्रेस थीं।

मुंबई, 19 जून: अक्षय कुमार ने फिल्म 'सौगंध' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की। उस समय अक्षय कुमार सिर्फ 28 साल के थे। अक्षय कुमार हमेशा से अपनी फिल्मों के अलावा अपने लव अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। चाहे शादी के बाद हो या शादी से पहले उनका कईं एक्ट्रेसेस के साथ नाम जोड़ा गया। जानिए, सुपरस्टार अक्षय कुमार के इन 5 लव अफेयर्स के बारे में

अक्षय कुमार के 5 लव अफेयर्स

अक्षय कुमार के 5 लव अफेयर्स

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जितना ज्यादा अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहे हैं उससे ज्यादा वह अपने लव अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना भले ही आज एक दूसरे के साथ खुश हैं लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब अक्षय कुमार का ट्विंकल खन्ना से पहले कईं एक्ट्रेस के साथ नाम जोड़ा गया। तो चलिए, आज हम बताते हैं अक्षय कुमार के 5 लव अफेयर्स के बारे में।

रेखा और अक्षय कुमार

रेखा और अक्षय कुमार

अक्षय कुमार और रेखा का उन दिनों बॉलीवुड का सबसे चर्चित लव अफेयर रहा था। हालांकि दोनों ने कभी इस रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं स्वीकार किया। माना जाता है कि, फिल्म 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थी। लेकिन, उस दौरान अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड रवीना टंडन थीं। उनसे अक्षय कुमार और रेखा के बीच नजदीकियां बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने अक्षय को रेखा से दूरी बनाने को कहा। रवीना के मुताबिक इसमें अक्षय की कोई गलती नहीं थी बल्कि रेखा उनसे करीबी रिश्ते बढ़ाने की कोशिश कर रही थीं।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन

अक्षय कुमार और रवीना टंडन

90 के दशक में बॉलीवुड के सबसे चर्चित एक्टर्स में अक्षय कुमार और रवीना टंडन का नाम शुमार था। दोनों को पहली बार एकसाथ फिल्म मोहरा में देखा गया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे को लगभग 3 साल तक डेट किया। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शेट्टी ने खुलासा भी किया था कि, अक्षय कुमार उनसे शादी करेंगे। लेकिन, कुछ वक्त बाद अक्षय कुमार और रवीना एक दूसरे से अलग हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय हर एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट करते थे और वह अक्सर अपने अफेयर की खबरों से सुर्खियों में रहते थे। बस फिर क्या था रवीना ने इसी वजह से अक्षय से अलग होने का फैसला किया।

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

उन दिनों अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का रिलेशनशिप हमेशा सुर्खियों में रहता था। फैंस दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद करते थे। लेकिन, खबरों के मुताबिक अक्षय कुमार ने शिल्पा शेट्टी को डबल डेट किया था। अक्षय कुमार जब शिल्पा को डेट कर रहे थे तभी वह ट्विंकल खन्ना को भी डेट कर रहे थे। जिसके बाद अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली। अक्षय के इस धोखे के बाद शिल्पा कईं समय तक डिप्रेशन में रहीं थी और उन्होंने अक्षय कुमार के खिलाफ मीडिया के सामने कईं बड़े बयान भी दिए थे।

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने एकसाथ कईं फिल्में की है। जैसे कि, नमस्ते लंडन, सिंह इज किंग, हमको दीवाना कर गए। इन फिल्मों के दौरान दोनों का नाम एकसाथ जोड़ा गया। दोनों कईं बार साथ में स्पॉट भी किए गए। हालांकि बाद में इस खबर को अफवाह बताया गया था।

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा

अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा

अक्षय कुमार जैसे शादी से पहले अपने लव अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहते थे वैसे ही वह ट्विंकल खन्ना से हुई शादी के बाद भी चर्चा में रहे। अक्षय कुमार की शादी के बाद उनका नाम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा गया। हालांकि मीडिया के सामने दोनों कभी इस पर कुछ भी नहीं बोला। बाद में ये अफवाह भी सामने आई थी कि, अक्षय कुमार को प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने से ट्विंकल खन्ना ने मना कर दिया। जिसके बाद दोनों की कोई भी साथ में नहीं आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+