इस गंभीर बीमारी के शिकार हुए अक्षय कुमार, अनंत-राधिका की शादी में नहीं होंगे शामिल, जानें कैसी है हालत
Akshay Kumar: फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की आज शादी है। अनंत अंबानी अपनी गंर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ आज यानी 12 जुलाई 2024 को शादी करने वाले हैं। शादी में बॉलीवुड हस्तियों से लेकर कई बड़े वीआईपीज का तांता लगना शुरू हो चुका है।
अक्षय कुमार को हुआ कोरोना
इसी बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अनंत-राधिका की शादी में नहीं पहुंच पाएंगे। खबर है कि अक्षय कुमार को कोरोना हो गया है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से अपनी हालिया रिलीज फिल्म सरफिरा के प्रमोशन में बिजी थे और इसी बीच वह गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं।

फिल्म प्रमोशन के दौरान बीमार हुए अक्षय कुमार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। कोरोना होने की वजह से अक्षय कुमार अब अनंत-राधिका की शादी अटेंड नहीं करेंगे। एचटी सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि अक्षय कुमार अपनी लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'सरफिरा' का प्रमोशन कर रहे थे, इसी दौरान वह अस्वस्थ महसूस करने लगे थे।
क्रू मेंबर्स का कोविड रिजल्ट आया पॉजिटिव
इसके बाद जब अक्षय कुमार को बताया गया कि उनकी प्रमोशन टीम के कुछ क्रू मेंबर्स का कोविड रिजल्ट पॉजिटिव आया है, तो उन्होंने भी खुद का टेस्ट कराने का फैसला किया। इसके बाद पता चला कि एक्टर का कोविड टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। कोरोना का पता चलने के बाद अक्षय कुमार ने बताया कि वह अनंत अंबानी की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। एक्टर ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
2021 में भी अक्षय कुमार को हुआ था कोरोना
कहा जा रहा है ति मानसून की शुरुआत के कारण कोविड-19 का प्रकोप फिर से सामने आया है और अक्षय कुमार इससे प्रभावित हो गए हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार को अप्रैल 2021 में भी कोविड हुआ था। उस समय अक्षय कुमार अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। अब दूसरी बार अक्षय कुमार कोविड की चपेट में आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications