Akshay Kumar Car Accident मामले में नया ट्विस्ट, ड्राइवर गिरफ्तार, क्यों चुप हैं एक्टर? क्या है माजरा?
Akshay Kumar Car Accident: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। उनकी सिक्योरिटी कार के भीषण सड़क हादसे के कुछ ही घंटों बाद मुंबई की जुहू पुलिस ने तेज रफ्तार कार के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
अक्षय कुमार कार एक्सीडेंट मामले में ड्राइवर गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने आरोपी ड्राइवर पर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार किए गए ड्राइवर की पहचान राधेश्याम राय के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) और 125(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तेज रफ्तार और असावधानी के चलते हुई थी घटना
पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार और असावधानी रही। मुंबई पुलिस के अनुसार ये दुर्घटना गत 19 जनवरी 2026 (सोमवार) रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच हुई।
अक्षय कुमार की सिक्योरिटी कार का भायनक एक्सीडेंट
-घटना के दौरान एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी, टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया, पलटा हुआ ऑटो सीधे अक्षय कुमार की सिक्योरिटी कार से जा टकराया।
-इस भीषण टक्कर में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और अभी भी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
हादसे में घायल ऑटो ड्राइवर के भाई का दर्दनाक बयान
-घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए घायल ऑटो चालक के भाई मोहम्मद समीर ने बताया- मेरा भाई ऑटो चला रहा था और पीछे एक यात्री बैठा था। अक्षय कुमार की इनोवा और मर्सिडीज कार पीछे से आ रही थीं। मर्सिडीज ने इनोवा को टक्कर मारी और फिर इनोवा ऑटो से भिड़ गई।
-मोहम्मद समीर ने आगे कहा- मेरा भाई और वो यात्री ऑटो के नीचे दब गए। रिक्शा पूरी तरह तबाह हो गया है और मेरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। मैं अक्षय कुमार और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा हूं।
विदेश से लौट रहे थे अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना विदेश में अपनी 25वीं वेडिंग एनिवर्सरी मनाकर मुंबई लौट रहे थे। कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी छुट्टियों की झलक भी शेयर की थी। हालांकि इस हादसे पर अब तक अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
हादसे के बाद घटनास्थल के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। पुलिस ने वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच तेज कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications