BO Collection: 'स्काई फोर्स' की दूसरे दिन की कमाई देख अक्षय कुमार करेंगे डांस, फिल्म को मिली 75% की उछाल
अक्षय कुमार की स्काई फोर्स को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन हो गए हैं। अक्षय के साथ इसमें वीर पहाड़िया भी हैं। ये उनकी डेब्यू फिल्म है। दर्शकों से स्काई फोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग ठीक ठाक मिली थी। इसके बाद फिल्म को दूसरे दिन की कमाई में जबरदस्त उछाल मिला है।
ट्रेक वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की 'स्काई फोर्स' ने दूसरे दिन 21.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपए की कमाई थी। इसका मतलब है कि फिल्म ने दूसरे दिन करीब 75 प्रतिशत का उछाल पाया है। कमाई के लिहाज से ये आंकड़ा बहुत बड़ा है।

स्काई फोर्स को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला है। दूसरे दिन की ऑक्यूपेंसी 35.76% थी। वहीं, नाइट शोज की ऑक्यूपेंसी 46.95% रही। ऐसे में फिल्म को धीरे धीरे वर्ड ऑफ माउथ का सहारा मिल रहा है। ट्रेड पंडितों की माने तो फिल्म का कलेक्शन अभी और उठेगा। इसकी वजह रिपब्लिक डे है। देखना ये है कि पहले वीकेंड पर फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं। दरअसल, इंटरनेट पर फिल्म को लेकर दो धड़े बट गए हैं। कुछ लोगों को फिल्म पसंद आ रही है। वहीं कुछ लोग हैं जिन्हें ये पसंद नहीं आ रही है।
स्काई फोर्सफिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहारिया के अलावा सारा अली खान, निम्रत कौर और शरद केलकर भी अहम रोल में हैं। अगर ऐसे ही फिल्म की कमाई बढ़ती है तो ये हिट फिल्म साबित हो सकती है। ऐसे में अक्षय कुमार के करियर में हिट का सूखा खत्म हो जाएगा। 2021 में आई सूर्यवंशी के बाद उनकी सारी सोलो फिल्में फ्लॉप ही साबित हुई हैं। वहीं, जिन फिल्मों में उन्होंने कैमियो या गेस्ट अपीयरेंस किया है उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications