Haiwaan: 17 साल बाद भी अक्षय-सैफ की जोड़ी का जलवा कायम, 'हैवान' ने प्री-बिजनेस कमाई से निकला फिल्म का बजट
Akshay Kumar अपनी अपकमिंग फिल्मों के जरिए दमदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी पिछली फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाईं। इसके बावजूद उनके पास फिल्मों का तगड़ा लाइनअप है। इसमें 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू द जंगल' के साथ फिल्म 'हैवान' भी शामिल है। इस प्रोजेक्ट में वह Saif Ali Khan के साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी 17 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। आखिरी बार दोनों ने साथ में फिल्म आई 'टशन' में काम किया था। इन सबके बीच फिल्म के प्री-बिजनेस को लेकर बड़ी खबर आई है।

रिलीज से पहले ही बड़ी कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हैवान' ने थिएटर में आने से पहले ही अपने बजट का 70 प्रतिशत से ज्यादा वसूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म ने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स की बिक्री से लगभग 80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह आंकड़ा इंडस्ट्री में मजबूत प्री-रिलीज़ बिजनेस का संकेत माना जा रहा है।
सोनी नेटवर्क ने खरीदे अधिकार
ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, Sony Network ने फिल्म के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स करीब 80 रुपये करोड़ में खरीदे हैं। डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकारों के लिए कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने दिलचस्पी दिखाई, लेकिन सबसे बड़ी बोली सोनी ने लगाई। अक्षय और सैफ की जोड़ी पहले भी कई फिल्मों में सफल रही है। 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'ये दिल्लगी', 'तू चोर मैं सिपाही', 'क़ीमत', 'आरज़ू' और 'टशन' जैसी फिल्मों में उनकी केमिस्ट्री को खूब सराहा गया।
हाई-कॉन्सेप्ट थ्रिलर और रीमेक
'हैवान' का निर्देशन Priyadarshan कर रहे हैं। इसे एक हाई-कॉन्सेप्ट थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें अक्षय कुमार कथित तौर पर नकारात्मक भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्माण KVN Productions ने किया है। यह मलयालम सुपरस्टार Mohanlal की फिल्म Oppam का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म के इसी साल अगस्त में रिलीज होने की उम्मीद है। साथ ही, मोहनलाल इसमें विशेष कैमियो करते नजर आ सकते हैं। मजबूत प्री-रिलीज़ डील और स्टार कास्ट के चलते 'हैवान' को लेकर दर्शकों में खास उत्साह बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications