कॉमेडी ड्रामा पर अब लगेगा जबरदस्त तड़का, जल्द इस फिल्म में एकसाथ नजर आएंगे अक्षय कुमार-अरशद वारसी

फिल्म एलएलबी में अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी क फैंस ने खूब पसंद किया। लेकिन अब जॉली एलएलबी 3 में दोनों एकसाथ फिर धमाल मचाने आ रहे हैं।

मुंबई, 24 अगस्त: कोर्ट ड्रामा फिल्मों की बात करें तो फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को कोई कैसे भूल सकता है। इस फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिला था। फिल्म 'जॉली एलएलबी' में कॉमेडी ड्रामा से अरशद वारसी ने फैंस को खूब एंटरनटेन किया था। जिसके बाद 'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय कुमार ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था। अब फैंस को इंतजार है तो 'जॉली एलएलबी 3' का जिसमें वह अरशद वारसी और अक्षय कुमार को जोड़ी को साथ देखना चाहते हैं। अब मेकर्स ने फैंस की इस इच्छा को पूरा करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।

akshay kumar

फिर होगा अक्षय कुमार और अरशद वारसी का आमना-सामना
जी हां पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, 'जॉली एलएलबी 3' अक्षय कुमार और अरशद वारसी एकसाथ लीड रोल में नजर आ सकते हैं। दावा ये भी किया जा रहा है कि स्डूडियो द्वारा प्रोड्यूस सुभाष कपूर की फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मेकर्स इस पर लंबे समय से चर्चा कर रहे हैं। जिस पर दोनों एक्टर्स ने अपनी सहमति दे दी है।

सौरभ शुक्ला की होगी वापसी
आपको बता दें कि, जॉली एलएल बी 3 कोर्ट ड्रामा फिल्म में जज की भूमिका में नजर आए सौरभ शुक्ला ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता था। फिल्म में उनके किरदार को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था। जिसके बाद अब खबर आ रही है कि फिल्म जॉली एलएल बी 3 में वह वापसी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+