करिश्मा कपूर के करीब आ गए थे अक्षय खन्ना, बनने वाले थे कपूर खानदान के दामाद लेकिन इस शख्स ने कर दी थी गड़बड़
Karisma Kapoor and Akshay Khanna: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक समय पर लोगों के दिलों पर राज करती थीं। करिश्मा कपूर ने बड़े-बड़े एक्टरों के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। एक समय था जब वह बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थी। इस शादी को लेकर दोनों परिवार काफी खुश थे। लेकिन फिर अचाक ही कुछ ऐसा हुआ कि ये शादी नहीं हो पाई। यहां तक कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई तक टूट गई थी।
करिश्मा कपूर और अक्षय खन्ना का रिलेशन
आपको बता दें कि अभिषेक बच्चन से पहले करिश्मा कपूर की शादी बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना से भी होने वाली थी। करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर खुद अपनी बड़ी बेटी का रिश्ता लेकर हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और अक्षय खन्ना के पिता विनोद खन्ना के घर पर गए थे।

अक्षय खन्ना को दामाद बनाना चाहते थे रणधीर कपूर
हालांकि करिश्मा कपूर की मां बबीता को ये रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था। इस शादी को लेकर उनकी रजामंदी नहीं थी जिसके बाद ये रिश्ता किसी अंजाम तक नहीं पहुंच पाया था। कहते हैं कि रणधीर कपूर एक समय पर अक्षय खन्ना को कपूर परिवार का दामाद बनाना चाहते थे। वह विनोद खन्ना के घर बेटी करिश्मा का रिश्ता भी लेकर पहुंचे थे।
अक्षय खन्ना ने करिश्मा को दिया था सहारा
कहा जाता है कि करिश्मा कपूर और अक्षय खन्ना एक-दूसरे के करीब आ गए थे। उस समय करिश्मा कपूर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन से ब्रेकअप के बाद दर्द से गुजर रही थीं। उस दौरान उन्हें अक्षय खन्ना बड़े सहारे के रूप में मिले थे। दुख और दर्द के उस मोड़ पर करिश्मा कपूर को अक्षय खन्ना से जो सहारा मिला था, वह उन्हें उनके करीब ले आया था।
अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर का फोटोशूट
अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर ने साथ में एक फोटोशूट भी करवाया था। इस फोटोशूट में करिश्मा और अक्षय के बीच की केमिस्ट्री साफ झलक रही थी जिसने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर को अक्षय खन्ना काफी पसंद थे। यही वजह थी कि वह अक्षय और करिश्मा की शादी करवाना चाहते थे।
विनोद खन्ना के घर पहुंचे थे रणधीर कपूर
इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए रणधीर कपूर खुद अक्षय खन्ना के घर अपनी बेटी का रिश्ता लेकर पहुंचे थे। इससे पहले की इन दोनों की शादी हो पाती, करिश्मा की मां बबीता ने इस रिश्ते से साफ इंकार कर दिया था। बबीता चाहती थीं कि करिश्मा अपने करियर के पीक पर हैं तो वह अपने काम पर ही फोकस करें और उस समय शादी न करें। इसी के चलते अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की शादी नहीं हो पाई थी।
अभिषेक बच्चन और करिश्मा की सगाई टूट गई थी
इसके कुछ समय बाद ही करिश्मा कपूर की सगाई बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ हो गई थी। हालांकि करिश्मा कपूर बच्चन परिवार की बहू भी नहीं बन पाई थीं। ये सगाई टूट गई थी और इसकी वजह भी करिश्मा की मां बबीता ही बनीं थीं।
मां बबीता को पसंद थी ऐसी बात
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बबीता चाहती थीं कि उनकी बेटी आर्थिक रूप से सुरक्षित रहें और शादी के बाद उनके काम में कोई बाधा न आए। वहीं कहा जा रहा था कि बच्चन परिवार नहीं चाहता था कि करिश्मा कपूर शादी के बाद फिल्मों में काम करें। हालांकि इस बात की सच्चाई का पता अभी तक नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications