बालों में फूल और कातिलाना अदाएं... पवन सिंह की हार पर ऐसा दिखा अक्षरा सिंह का मिजाज, क्यों टूटा था ये रिश्ता?
भोजपुरी सिनेमा पवन सिंह इस बार चुनावी मैदान में उतरे थे मगर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनकी इस हार से फैंस और करीबियों को झटका लगा है। मगर कभी उनकी करीबियों में ही गिनी जाने वालीं अक्षरा सिंह को इस हार से कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। ऐसा उनकी तस्वीरों से साफ तौर पर पता लग रहा है।
भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा अक्षरा सिंह ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर शानदार तस्वीरें अपलोड कीं। एक तस्वीर में तो वो सफेद रंग की स्कर्ट और टी शर्ट में नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ है और कान के पास बालों में फूल भी लगाया हुआ है। अक्षरा की कातिलाना अदाएं देखने लायक हैं। एक्ट्रेस ने पाउट बनाया हुआ है।

लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की काराकाट सीट सबसे हॉट सीट थी। यहां एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ पवन सिंह मैदान में उतरे थे। इन दोनों के अलावा लेफ्ट के राजाराम सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। महागठबंधन के राजा राम सिंह ने पवन सिंह को करारी शिकस्त दी।
एक्ट्रेस ने यही नहीं बल्कि एख और तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वे ग्रीन नियॉन रंग की ड्रेस पहने दिख रही हैं। अक्षरा ने ड्रेस के आगे के बटन खोले हुए हैं। साथ ही वे अपनी क्लीवेज भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनकी ब्लैक रंग की ब्रा भी दिख रही है। अक्षरा के इस लुक को देखने के बाद फैंस उनपर दिल हार रहे हैं।
क्यों दूर हुए अक्षरा-पवन?
बताते चलें कि इन तस्वीरों को देखने के बाद साफ है कि अक्षरा सिंह पवन सिंह की हार के बाद काफी खुश हैं। एक वक्त पर दोनों काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे मगर फिर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। दोनों अब काफी बदल भी गए हैं। अब दोनों के रिश्ते में काफी दरार है। वहीं पवन सिंह की बीवी ज्योति ने भी कई बार अक्षरा पर उनके और पवन के रिश्ते में आने का भी इल्जाम लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications