Akshara Singh: कमाई के मामले में बॉलीवुड हीरोइनों को टक्कर देती हैं अक्षरा सिंह, कैसे कमाती हैं पैसा?
Akshara Singh Net Worth: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने ग्लैमरस अंदाज के साथ साथ अपनी एक्टिंग के लिए भी काफी फेमस हैं। सिर्फ इतान ही नहीं सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट से ही लाखों की कमाई कर लेती हैं।
बॉलीवुड हीरोइनों को दक्कर देती हैं अक्षरा सिंह
दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के साथ लोगों का दिल जीतने वालीं भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कड़ी मेहनत कर आज ये मुकाम हासिल किया है। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह कमाई के मामले में बॉलीवुड हीरोइनों को कड़ी दक्कर देती हैं।

अक्षरा सिंह की करोड़ों की संपत्ति
अक्षरा सिंह ने कड़ी मेहनत कर करोड़ों की संपत्ति बना ली है। जानकारी के अनुसार अक्षरा सिंह ने साल 2010 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था और अपनी एक्टिंग के दम पर आज वह भोजपुरी सिनेमा की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में एक हैं।
सोशल मीडिया से होती है अक्षरा की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। वह फिल्मों और सोशल मीडिया से जमकर कमाई करती हैं। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह की कुल संपत्ति करीब 60 करोड़ रुपये के आसपास है।
स्टेज परफॉर्मेंस के लिए लेती हैं इतनी फीस
वहीं भोजपुरी फिल्मों और सोशल मीडिया के अलावा अक्षरा सिंह सिंगिंग और स्टेज परफॉर्मेंस से भी अच्छा खासा पैसा कमा लेती हैं। खबर है कि एक फिल्म के लिए अक्षरा सिंह 20 से 22 लाख रुपये की फीस वसूलती हैं। वहीं एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए वह 6 से 7 लाख रुपए तक लेती हैं।
मुंबई और पटना में है आलीशान बंगला
-अक्षरा सिंह बहुत ही रॉयल लाइफस्टाइल जीती हैं। इंस्टाग्राम पर मौजूद उनकी फोटोज और वीडियोज को देखकर ये साफ पता चलता है कि वह लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षरा सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई में स्थित एक आलीशान बंगले में रहती हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा उनके पास पटना में भी एक शानदार घर है जो कि काफी लग्जीरियस है। अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने आलीशान घरों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
अक्षरा सिंह की महंगी गाड़ियों का कलेक्शन
अक्षरा सिंह को महंगी कारों और बाइक्स का काफी शौक है। अक्षरा सिंह के कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां मौजूद हैं, जिनमें फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा उनका बाइक कलेक्शन भी काफी जानदार है।












Click it and Unblock the Notifications