'मेरे पति ने कई महिलाओं संग किया ऐसा काम', इस हसीना ने बयां किया दर्द, फेमस एक्टर की खुली पोल-पट्टी
Akanksha Jindal On Abhishek Bajaj: 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहे टीवी एक्टर अभिषेक बजाज इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी निजी जिंदगी सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में उनकी पूर्व पत्नी आकांक्षा जिंदल ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
2017 में हुई थी अभिषेक बजाज-आकांक्षा जिंदल की शादी
आपको बता दें कि अभिषेक बजाज और आकांक्षा जिंदल ने साल 2017 में शादी की थी। हालांकि सिर्फ दो साल बाद यानी 2019 में उनका तलाक हो गया। खास बात ये है कि अभिषेक ने न तो अपनी शादी और न ही तलाक का जिक्र कभी सार्वजनिक तौर पर किया है।

आकांक्षा जिंदल ने टूटी शादी पर की खुलकर बात
ये राज तब खुला जब 'बिग बॉस 19' में उनकी एंट्री के बाद उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। इसके बाद आकांक्षा जिंदल ने भी अपनी टूटी शादी पर खुलकर बात की और अभिषेक पर कई गंभीर आरोप लगाए।
शादी के 2 साल बाद ही आकांक्षा-अभिषेक का हो गया था तलाक
आकांक्षा जिंदल ने एक इंटरव्यू में बताया कि शादी के कुछ ही महीनों बाद उन्हें अभिषेक बजाज के धोखे का पता चल गया था। इसके बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए थे और रिश्ता धीरे-धीरे बिगड़ता चला गया। आकांक्षा का कहना है कि उन्होंने अभिषेक को कई बार रंगे हाथ पकड़ लिया था और उनके कई महिलाओं से संबंध थे।
'अभिषेक बजाज का कई महिलाओं से संबंध है'
-आकांक्षा जिंदल ने ये भी खुलासा किया कि वह अभिषेक बजाज को स्कूल के दिनों से जानती थीं। दोनों ने शादी से पहले करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन शादी के बाद हालात बदल गए और रिश्ते में समस्याएं आनी शुरू हो गईं।
-अपने बयान में आकांक्षा जिंदल ने अभिषेक बजाज के स्वभाव पर भी सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने सबूत के तौर पर चैट के स्क्रीनशॉट अभिषेक को दिखाए तो उल्टा वही उन पर आरोप लगाने लगे। साथ ही उन्होंने बताया कि अभिषेक बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते थे और उनका रवैया बेहद डॉमिनेटिंग था।
कौन हैं अभिषेक बजाज की एक्स वाइफ आकांक्षा जिंदल?
-जानकारी के अनुसार आकांक्षा जिंदल प्रोफेशनली एक कंपनी में बतौर सेक्रेटरी काम करती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और कंटेंट क्रिएशन का काम करती हैं।
-आकांक्षा जिंदल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2 लाख फॉलोअर्स हैं। कहा जा रहा है कि आकांक्षा जिंदल की 'बिग बॉस 19' में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। ऐसे में अगर वो इस रिएलिटी शो का हिस्सा बनती हैं, तो अभिषेक बजाज के निजी जिंदगी के कई राज खुल सकते हैं। लेकिन अभी आकांक्षा का शो में आना कंफर्म नहीं हो पाया है।












Click it and Unblock the Notifications