'गौरव खन्ना से अच्छा मेरा कुत्ता आता', औरतों को पसंद करने वाली Akanksha Chamola ने पति को लेकर ये क्या कहा?
Akanksha Chamola: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रिएलिटी शो 'लॉक अप 2: सच या सजा' जब से शुरू हुआ है, तब से उसमें भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं तो कभी हाथापाई-गाली गलोज भी हो रही है।
'लॉक अप 2' में पति गौरव की एंट्री से खुश नहीं आकांक्षा
शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहीं एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फिलहाल शो के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने अपने पति एक्टर गौरव खन्ना को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। शो में गौरव खन्ना की सरप्राइज एंट्री को लेकर आकांक्षा खुश नजर नहीं आई थीं। उन्होंने गौरव को 'अजनबी' बताते हुए कहा कि उनके आने से वह खास खुश नहीं हुई हैं।

आकांक्षा चमोला के हालिया बयान ने मचाया हंगामा
दरअसल हाल ही के एपिसोड में धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा गेस्ट के तौर पर आई थीं। इसके बाद आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा इस बारे में बात करती नजर आईं। इसी दौरान आकांक्षा ने कहा कि गौरव खन्ना की जगह उनके माता-पिता या उनका पालतू कुत्ता भी आ जाता, तो वो कहीं ज्यादा खुश होतीं।
आकांक्षा ने कहा- मेरे पास तो एक अजनबी आया था
-बताचीत में श्रेया कालरा ने आकांक्षा से कहा- तुम्हारा भी आ गया, इसका भी आ गया। मुझे भी थोड़ी देर के लिए मेरा बॉयफ्रेंड चाहिए। इस पर आकांक्षा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- मेरा तो एक्स आया था। इस बात को सुनकर वरुण (लैला) भी हंस रहा था। आकांक्षा ने कहा- मेरी फैमिली कहां आई? मेरे पास तो एक अजनबी आया था। आकांक्षा की ये बात सुनकर वहां मौजूद श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे और खुद आकांक्षा भी जोर-जोर से हंसने लगी थीं।
-आकांक्षा ने आगे कहा- मेरे परिवार में से कोई आ जाता। मुझे उस वक्त अपने किसी अपने की जरूरत थी। मुझे उनके लिए नहीं बल्कि अपने सुकून और कम्फर्ट के लिए किसी करीबी से मिलना था। पर पता नहीं मेकर्स ने किसी भेज दिया।
'गौरव खन्ना से अच्छा मेरा कुत्ता आ जाता'
आकांक्षा ने आगे कहा- अगर मेरी मम्मी, पापा या फिर मेरा कुत्ता ही मुझसे मिलने आ जाता, तो मैं ज्यादा खुश होती। उनकी ये बात सुनते ही श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और दोनों जोर-जोर से हंसने लगी थीं।
आकांक्षा चमोला के बयान पर भड़के लोग
आकांक्षा का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस तरह के बयान से काफी भड़क गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि आकांक्षा ये सब सुर्खियों में रहने के लिए कर रही हैं। लोगों के अनुसार गौरव के लिए इस तरह की बातें कहने के लिए आकांक्षा को शर्म आनी चाहिए।
शादी के 10 साल बाद तलाक ले रहे हैं गौरव-आकांक्षा
-आपको बता दें कि 'लॉक अप 2' के प्रीमियर एपिसोड में ही आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया था कि वह जल्द ही गौरव खन्ना से तलाक लेने वाली हैं। दोनों एक साल से अलग रह रहे हैं। शो के एक एपिसोड में आकांक्षा ने ये भी कहा था कि उन्हें बच्चे नहीं चाहिए। वहीं, एक दूसरे एपिसोड में उन्होंने बताया था कि गौरव उनकी बाइसेक्शुअलिटी के बारे में जानते थे और उन्होंने इसे अपनाया भी था।
-जानकारी के अनुसार आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने साल 2016 में उत्तर प्रदेश के कानपुर में धूमधाम से शादी की थी। शादी के करीब 10 साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।


Click it and Unblock the Notifications
