अजित कुमार के साथ दुबई में हुआ भयानक हादसा, हवा में उड़े कार के चिथड़े, कैसे हुआ कार एक्सीडेंट?

Ajith Kumar: साउथ इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजित कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अजित कुमार का दुबई में भयानक कार एक्सीडेंट हो गया है। अजित कुमार 24एच दुबई 2025 कार रेसिंग में हिस्सा लेने वाले थे जिसकी तैयारी करते हुए उनके साथ एक भयानक हादसा हो गया है।

दुबई में अजित कुमार की कार दुर्घटनाग्रस्त
कार रेसिंग के लिए तैयार होने के दौरान अजित कुमार दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अभिनेता की कार के दुर्घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुर्घटना के दौरान अभिनेता की कार के चिथड़े उड़ गए थे। हालांकि बताया जा रहा है कि एक्टर दुर्घटना में सुरक्षित बच गए हैं।

Ajith Kumar

दुबई 2025 कार रेसिंग में हिस्सा लेने वाले थे एक्टर

आपको बता दें कि अजित कुमार 24एच दुबई 2025 कार रेसिंग में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार थे। रेस से पहले एक्टर ने रेस ट्रैक पर प्रैक्टिस भी किया था। इससे पहले दिन में एक्टर की टीम ने शेयर किया था कि वह फाइनल रेस से पहले दुबई में अपना प्रैक्टिस सेशन शुरू करेंगे। हालांकि ये प्रैक्टिस सेशन उनके लिए जानलेवा हो गया।

अजित कुमार को कार से निकाल लिया गया था

दुर्घटना के तुरंत बाद ही अजित कुमार को कार से निकाल दिया गया था और सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था जिससे वह इस हादसे में बच गए है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रैक्टिस सेशन वीडियो में देखा जा सकता है कि अजित कुमार की कार अचानक कंट्रोल खो देती है और ट्रैक पर ही घूमते हुए नजर आती है।

एक्टर के कार के चिथड़े उड़ जाते हैं

वीडियो में देखा जा सकता है कि आगे जाकर अजित कुमार की कार टकरा जाती है। इसके बाद कार के चिथड़े उड़ जाते हैं, लेकिन समय पर अभिनेता को तुरंत कार से बाहर निकाल लिया जाता है। फिलहाल फैंस अभिनेता के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

एक्टर का हेल्थ अपडेट शेयर नहीं किया गया है

फिलहाल अजीत कुमार की टीम की तरफ से उनका कोई भी हेल्थ अपडेट शेयर नहीं किया गया है। एक्टर ने अपनी टीम के साथ रेस के लिए प्रैक्टिस भी शुरू कर दी थी। वह कार रेसिंग के मास्टर हैं। वह अपने साथियों मैथ्यू डेट्री, फैबियन डफीक्स और कैमरन मैकलियोड के साथ पोर्श 992 क्लास में भी भाग लेने वाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+