Ajith Kumar: पद्म भूषण अवॉर्ड लेकर लौट रहे अजित कुमार के साथ हुआ बड़ा हादसा, जानें कैसी है हालत
Ajith Kumar Hospitalised: साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार को हाल ही में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण अवॉर्ड दिया था। उसके बाद से वह सोशल मीडिया पर छाए हुए थे। लेकिन अब उन्हें लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है।
अजित कुमार को मिला है पद्म भूषण अवॉर्ड
खबर है कि सुपरस्टार अजित कुमार के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। गत 29 अप्रैल 2025 को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण अवॉर्ड लेकर लौटते हुए एक्टर को एयरपोर्ट पर फैंस ने घेर लिया था। इस दौरान वह घायल हो गए हैं। एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।

चेन्नई एयरपोर्ट पर अजित कुमार के साथ हुआ हादसा
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजित कुमार गत 29 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली से चेन्नई लौट रहे थे। पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजे जाने के बाद फैंस ने एक्टर का चेन्नई एयरपोर्ट पर शानदार वेलकम किया था। इस दौरान एयरपोर्ट पर एक्टर के फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।
-ऐसे में अजित कुमार इस भीड़ में बुरी तरह से फंस गए थे। इस दौरान एक्टर के पैर में चोट लग गई है, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे लगी अजित कुमार को चोट?
-इंडिया टुडे की खबर के अनुसार चेन्नई एयरपोर्ट पर भारी भीड़ ने अजित कुमार को घेर लिया था जिसकी वजह से उनके पैर में चोट लगी है। इतनी ज्यादा भीड़ को देखकर एक्टर काफी परेशान हो गए थे।
-चोट के बाद एक्टर को फिजियोथेरेपी के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। एक्टर को आज यानी 1 मई 2025 की शाम तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
-अजित कुमार की टीम की तरफ से कहा गया है कि फिल्म एक्टर स्वस्थ हैं और उनके हेल्थ को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। वह जल्द ही अस्पताल से घर वापस चले जाएंगे।
अजित कुमार के साथ पहले भी हुआ है भयानक हादसा
-आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब अजित कुमार किसी हादसे में बुरी तरह से घायल हुए हैं। इससे पहले भी कार रेसिंग के दौरान वह काफी ज्यादा घायल हो गए थे।
-जनवरी 2025 में दुबई 24 ऑवर्स रेस के लिए ट्रेनिंग लेने के दौरान भी उनका एक कार एक्सीडेंट हो गया था। उनकी गाड़ी एक बैरियर से टकरा गई थी। हालांकि इस हादसे में एक्टर बाल-बाल बच गए थे।
इस फिल्म में नजर आए थे अजित कुमार
साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार को आखिरी बार फिल्म 'गुड बैड अग्ली' में देखा गया था। इस फिल्म के डायरेक्टर अधिक रविचंद्रन हैं। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। फिल्म ने वर्ल्डडवाइड बॉक्स ऑफिस पर 243.35 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसी के साथ ही ये फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है।












Click it and Unblock the Notifications