Ajit Pawar Death: कौन थे डिप्टी CM अजित पवार के पिता अनंतराव पवार? बॉलीवुड से कैसा संबंध? हुआ शॉकिंग खुलासा
Ajit Pawar Death: आज यानी 28 जनवरी 2026 (बुधवार) की सुबह महाराष्ट्र और देश के लिए एक गहरी सदमे भरी खबर लेकर आई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का एक भयानक प्लेन क्रैश में निधन हो गया है।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजित पवार का विमान मुंबई से उड़ान भरने के बाद बारामती में लैंडिंग की कोशिश कर रहा था, तभी विमान ने नियंत्रण खो दिया और ये भयानक हादसा हो गया।

विमान हादसे में हुई अजित पवार की मौत
हादसा इतना भीषण था कि विमान दो टुकड़ों में टूट गया और उसमें आग लग गई। इस दुर्घटना में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 6 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है।
राजनीतिक गलियारों में मातम, NCP को बड़ा झटका
-अजित पवार के असामयिक निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। ये हादसा खास तौर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि पार्टी ने अपने सबसे अनुभवी और प्रभावशाली नेताओं में से एक को खो दिया है।
-आपको बता दें कि पवार परिवार दशकों से महाराष्ट्र की राजनीति में मजबूत पकड़ रखता रहा है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस राजनीतिक विरासत के पीछे सिनेमा जगत से जुड़ा एक अनसुना अध्याय भी रहा है।
अजित पवार के पिता का था भारतीय सिनेमा से गहरा नाता
राजनीति से पहले पवार परिवार का एक सदस्य भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय रहा था। दरअसल अजित पवार के पिता अनंतराव पवार उन गिने-चुने लोगों में शामिल थे जिन्होंने राजनीति की बजाय सिनेमा की दुनिया को चुना था।
कौन थे अजित पवार के पिता?
-अजित पवार का जन्म अहमदनगर जिले के देवलाली प्रवरा में हुआ था। वह आशाताई पवार और अनंतराव पवार के बेटे थे। अनंतराव पवार, वरिष्ठ नेता शरद पवार के भाई थे।
-जब अजित पवार बहुत छोटे थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद परिवार पर जिम्मेदारियों का बोझ अचानक बढ़ गया था। पवार परिवार के अधिकांश सदस्यों ने राजनीति को अपना रास्ता बनाया लेकिन अनंतराव पवार का सफर कुछ अलग था।
अनंतराव पवार ने वी. शांताराम के साथ किया था काम
-अनंतराव पवार का भारतीय सिनेमा से सीधा और अहम कनेक्शन रहा था। उन्होंने हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता वी. शांताराम के साथ काम किया था और मुंबई के मशहूर राजकमल स्टूडियो में असिस्टेंट सिनेमैटोग्राफर के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं।
-फिल्म इंडस्ट्री में अपने कार्यकाल के दौरान अनंतराव पवार कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़े थे, जिनमें हिंदी और मराठी सिनेमा की क्लासिक फिल्में जैसे 'झनक झनक पायल बाजे', 'अमर भूपाली' शामिल हैं। इन फिल्मों को आज भी भारतीय सिनेमा की धरोहर माना जाता है।
सिनेमा से गांव तक- अनंतराव पवार का दूसरा अध्याय
-मुंबई में कुछ समय बिताने के बाद अनंतराव पवार वापस बारामती लौट आए थे। उन्होंने परिवार के कृषि व्यवसाय को संभाला और बाद में छत्रपति को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री के वाइस-चेयरमैन बने थे।
-जहां एक ओर शरद पवार ने जल्दी राजनीति में कदम रखा, वहीं अनंतराव पवार का सिनेमा से जुड़ा सफर एक छोटा लेकिन खास अध्याय बनकर रह गया।
पिता के निधन के बाद अजित पवार पर आई जिम्मेदारियों की आंधी
पिता की असमय मृत्यु के बाद अजित पवार को पढ़ाई छोड़नी पड़ी और कम उम्र में ही परिवार की जिम्मेदारियां उठानी पड़ी थीं। यहीं से उनके संघर्ष की कहानी शुरू हुई थी, जिसने आगे चलकर उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति का एक बड़ा चेहरा बना दिया था।
एक नेता, एक विरासत और एक अनसुनी कहानी
अजित पवार का जीवन जहां राजनीतिक संघर्ष, सत्ता और विवादों से भरा रहा,वहीं उनके पिता अनंतराव पवार की कहानी ये बताती है कि पवार परिवार की जड़ें सिर्फ राजनीति में नहीं बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी गहराई से जुड़ी रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications