'मेरे धर्म में चार', एजाज खान ने एक्ट्रेस को काम और शादी का झांसा देकर किया रेप, FIR दर्ज
Dushkarm Charges on Ajaz Khan: हाउस अरेस्ट शो के विवाद के बीच एजाज खान एक और मुश्किल में फंस गए हैं। मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ है। 30 साल की एक्ट्रेस ने एजाज खान पर ये आरोप लगाया है। एक्ट्रेस का कहना है कि एजाज ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण किया। साथ ही एजाज ने शो में काम देने का भी वादा किया था।
एजाज खान के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता की धारा 64, 64 (2) (M) और 74 में केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी इस पूरे मामले में एजाज खान की तरफ से किसी प्रकार का कोई बयान सामने नहीं आया है।

एक्ट्रेस ने अपने बयान में ये भी कहा, एजाज ने उल्लू ऐप में आने वाले शो हाउस अरेस्ट और बाकी अन्य प्रोजेक्ट में काम दिलवाने का वादा किया था। एजाज ने शादी के लिए प्रपोज किया और शादी करने का भरोसा भी दिया। उसने 25 मार्च को शादी का वादा कर अपने घर में रेप किया। एजाज का कहना है था कि उसके धर्म में चार शादी करने की इजाजत है। इसके कुछ दिन बाद फिर से शादी करने का भरोसा देकर शारीरिक शोषण किया। बता दें, एजाज खान ने एंड्रेया खान से शादी की है। इस शादी से उन्हें अलेक्जेंडर नाम का बच्चा भी है।
एजाज खान कई बार कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। साल 2018 में मुंबई की नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद वो 26 महीने तक मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद थे। फिलहाल वो उल्लू ऐप के शो हाउस अरेस्ट की वजह से भी चर्चा में हैं। 9 मई को उन्हें NWC ने भी पूछताछ के लिए बुलाया है। इस शो की एक क्लिप वायरल हुई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना भी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications