'गोलमाल' फैंस को करना होगा अभी इंतज़ार, जनवरी में इस फिल्म की शूटिंग में जुटेंगे अजय देवगन

अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज़ के इंतज़ार में हैं। उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। दर्शकों ने भी इस ट्रेलर को खूब पसंद किया है। फिल्म का जबरदस्त बज़ भी बना हुआ है। सिंघम अगेन 1 नवबंर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म का कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 से क्लैश हो रहा है।

सिंघम अगेन के अलावा अजय देवगन रेड फ्रेंचाइज़, दे दे प्यार दे और सन ऑफ सरदार फ्रेंचाइज़ की नई किश्तों की शूटिंग कर रहे हैं। इन फ्रेंचाइज़ के अलावा अजय के पास धमाल और गोलमाल फ्रेंचाइज़ भी है। कुल मिलाकर अजय के पास करीब 5-6 फ्रेंचाइज़ का हिस्सा हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अजय साल 2025 में गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। लेकिन ये मुश्किल है।

dhamaal 4

धमाल 4 की शूटिंग होगी शुरू
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय जनवरी में गोलमाल 5 की जगह इंद्र कुमार की धमाल 4 की शूटिंग में जुटेंगे। कुछ दिन पहले ही वो धमाल 4 की क्रिएटिव और टेक्निकल टीम से उन्होंने मुलाकात की है। इसमें अजय ने टीम के साथ मिलकर फिल्म के बारे में चर्चा की है। धमाल 4 में भी कैरेक्टर्स पैसों की तलाश में जाएंगे। हालांकि इस बार वो जगह बहुत अनजान होगी। मेकर्स प्लान कर रहे हैं कि पैसों की जगह वो फिल्म में खजाने की खोज दिखाएंगे। साथ ही मेकर्स इस बार खजाने वाली जगह को बिल्कुल काल्पनिक रखने की प्लानिंग की है। धमाल 4 के मेकर्स अब थोड़ा सस्पेंस बनाकर रखना चाहते हैं। ऐसे में ये तय हो गया है कि गोलमाल 5 में अभी थोड़ी और देरी हो सकती है।

रामयण पर बेस्ट है सिंघम अगेन
खै़र सिंघम अगेन में कॉप यूनिवर्स के सभी कैरेक्टर्स का क्रॉसओवर होगा। फिल्म अजय-करीना के साथ दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार नज़र आएंगे। इस बार फिल्म की कहानी रामायण के लंका कांड पर बेस्ड है। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। वही, गोलमाल फ्रेंचाइज़ के भी डायरेक्टर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+