अजय देवगन-तब्बू की रोमांटिक केमिस्ट्री आपका दिल छू लेगी, रिलीज हुआ 'औरों में कहां दम था' का ट्रेलर
Auron Mein Kahan Dum Tha Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं। अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म में एक्ट्रेस तब्बू के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे। आपको बता दें कि अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद है। ऐसे में लोगों को 'औरों में कहां दम था' फिल्म से काफी उम्मीदें भी हैं।
'औरों में कहां दम था' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
अजय देवगन और तब्बू ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है और अब ये जोड़ी 'औरों में कहां दम था' मूवी में नजर आने वाली है। वही मेकर्स ने लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए आज यानी 13 जून 2024 को इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। अजय देवगन और तब्बू की शानदार केमिस्ट्री इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा में नजर आने वाली है।

बेहद शानदार है फिल्म का ट्रेलर
इस फिल्म से एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। लोग ट्रेलर को काफी पसंद भी कर रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद अब लोग फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
5 जुलाई 2024 को रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी पिल्म 'औरों में कहां दम था' में अजय देवगन और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी जैसे कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आएंगें। इस फिल्म का म्यूजकि साउथ के फेमस संगीतकार एम. एम. करीम ने तैयार किया है। ये फिल्म आगामी 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications