मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई अजय और सिद्धांत की फिल्में, डबल डिजिट नहीं पहुंच पाया कमाई का आंकड़ा
Box Office Collection: बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अजय देवगन और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' और सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' का हाल बुरा होता जा रहा है। दोनों फिल्मों को रिलीज हुए अभी चार दिन हो गए हैं। इन दोनों ही फिल्मों का मंडे टेस्ट में बुरा हाल रहा। सैयारा के आगे अभी भी ये फिल्में फीकी नजर आ रही हैं।
1 अगस्त को रिलीज हुई धड़क 2 का कुल कलेक्शन 12 करोड़ रुपये हुआ है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.5 करोड़ (शुक्रवार), 3.75 करोड़ (शनिवार), 4.15 करोड़ (रविवार) और सोमवार को सिर्फ 1.40 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म का चार दिन का कलेक्शन 12.80 करोड़ ही रहा है। कुल मिलाकर फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई है।

ऐसा ही हाल कुछ अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का रहा है। फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़, दूसरे दिन 8.25 करोड़, तीसरे दिन 9.25 करोड़ और सोमवार को 2.50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म का चार दिन का कुल कलेक्शन 27.25 करोड़ रहा। भले ही इस फिल्म में लंबी चौड़ी कास्ट रही हो। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका डिब्बा गुल नजर आ रहा है। जबकि सैयारा ने पहले सोमवार में जबरदस्त कमाई की थी।
अब इन फिल्मों के कलेक्शन में उछाल आना असंभव सा नजर आ रहा है। हालांकि इस हफ्ते सिनेमाघरों में कोई भी बड़ी फिल्म नहीं लगी है। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद थी कि फिल्म अच्छी कमाई कर लेगी। लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। चौथे ही दिन फिल्म फुस्स हो गई हैं। वहीं, अगले हफ्ते यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दो नई फिल्में रिलीज होंगी। इसमें ऋतिक रोशन की वॉर 2 और रजनीकांत की कुली है। ये दोनों ही फिल्में रिलीज के पहले ही जबरदस्त बज बनाए हुए हैं। इन्हें देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं।












Click it and Unblock the Notifications