अजय देवगन के गले की हड्डी बनी 'सैयारा', 2 हफ्ते बाद भी 'सन ऑफ सरदार 2' की मुश्किलें नहीं हो रही कम

सिनेमाघरों में अभी 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' का बोल-बाला अभी भी जारी है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में अभी भी अच्छी कमाई कर रही हैं। ऐसे में इन फिल्मों के शोज भी ज्यादा हैं। सिनेमाघरों के मालिक भी इनके शो कम करने को राजी नहीं हैं। इससे अब दूसरी फिल्मों को स्क्रीन मिलने में दिक्कत आ रही है।

इसमें 1 अगस्त को रिलीज होने वाली अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' भी शामिल है। पहले इस फिल्म को सैयारा की वजह से अपनी रिलीज डेट आगे खिसकानी पड़ी थी। अब इसे मन मुताबिक स्क्रीन नहीं मिल रही हैं। ऐसे में अजय की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यही हाल धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म धड़क 2 का भी है।

Son of Sardar 2

यशराज बैनर की फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। इसकी रिलीज को 12 दिन हो गए हैं। दो हफ्ते बाद भी इस फिल्म की मांग कम नहीं हो रही है। फिल्म का कलेक्शन 266 करोड़ के पार हो गया है। वीकडेज में भी इसकी कमाई पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। फिर 25 जुलाई को फिल्म इसके तुरंत बाद आई एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को भी अब अच्छा प्यार मिल रहा है। दर्शक धीरे-धीरे इसे भी देखने पहुंच रहे हैं। इस इसलिए मेकर्स को फिल्म की स्क्रीन में बढ़ोतरी करनी पड़ी। जिसमें 800 से 2000 स्क्रीन तक बढ़ाना पड़ा, जिससे सिनेमाघरों को तो फायदा हुआ, लेकिन 'सन ऑफ सरदार 2' के लिए स्क्रीन की कमी हो गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मल्टीप्लेक्स चेन PVR-Inox और थिएटर मालिकों के बीच 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर विवाद चल रहा है। PVR-Inox चाहता है कि फिल्म को उनके सिनेमाघरों में 60% शो मिलें, जबकि सिनेमाघर केवल 35% शो देने को तैयार हैं। कुछ सिंगल स्क्रीन थिएटरों ने रोजाना दो शो देने की बात मान ली है, लेकिन छोटे थिएटर चेन 35% शो देने पर अड़े हुए हैं। इससे PVR-Inox नाराज है और ज्यादा स्क्रीन हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

1 अगस्त को 'धड़क 2' की रिलीज के साथ 'सन ऑफ सरदार 2' को और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि 'धड़क 2' के मेकर्स ज्यादा स्क्रीन की डिमांड नहीं कर रहे हैं। शुरुआत में इसे सिर्फ 1000 स्क्रीन पर रिलीज करने की प्लानिंग में हैं। यदि फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है, तो इसके वीकेंड शो बढ़ाए जाएंगे। ऐसे में 'सन ऑफ सरदार 2' पर संकट के बादल घिरे हुए हैं। निर्माता चाहते हैं कि अजय देवगन की फिल्म को 3500 स्क्रीन मिलें, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि उन्हें 2500 स्क्रीन से ही संतोष करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+