'दृश्यम 2' के सुपरहिट होते ही भोलेनाथ के पास पहुंचे अजय देवगन, काशी विश्वनाथ में की पूजा

Ajay Devgn In Kashi Vishwanath: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'दृश्यम 2' के सुपरहिट होते ही अजय देवगन ने काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की है।

Ajay Devgn In Kashi Vishwanath: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' सुपरहिट साबित हो गई है। इन दिनों हर जगह सिर्फ फिल्म 'दृश्यम 2' की ही चर्चा हो रही है। लोग इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने एक सप्ताह के अंदर ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है। एक बार फिर दर्शकों को अजय-तब्बू की जोड़ी काफी पसंद आई है। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के सुपरहिट होते ही अजय देवगन ने काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की है। सोशल मीडिया पर अजय देवगन की भगवान शिव की पूजा करते हुए तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

काशी विश्वनाथ में अजय देवगन ने की पूजा

काशी विश्वनाथ में अजय देवगन ने की पूजा

आपको बता दें कि फिल्म 'दृश्यम 2' के बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित होते ही अजय देवगन बनारस पहुंच गए हैं। वहां पर अजय देवगन ने काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर भगवान शिव की पूजा की। अजय देवगन ने काशी विश्वनाथ मंदिर में भोलेनाथ की पूजा करने की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं तस्वीरें

अजय देवगन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- काशी विश्वनाथ के दर्शन, इसके लिए बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहा था! हर हर महादेव। लोगों को अजय देवगन की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

माथे पर चंदन लगाए नजर आए अजय देवगन

अजय देवगन के इस पोस्ट को देखने के बाद से फैंस उनकी फिल्म 'दृश्यम 2' की सफलता के लिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोटोज में अजय देवगन माथे पर चंदन लगाए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि 'दृश्यम 2' के रिलीज के बाद अब अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म 'भोला' की शूटिंग शुरू कर दी है।

पूजा करने के बाद शुरू की 'भोला' की शूटिंग

पूजा करने के बाद शुरू की 'भोला' की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन अपने निजी चार्टेड विमान से काशी विश्वनाथ पहुंचे थे। भगवान के दर्शन करने के बाद वह बनारस के चेतसिंह घाट पर गए और गंगा आरती में भी शामिल हुए। इसके बाद वह अपनी अगली फिल्म 'भोला' की शूटिंग के लिए रामनगर दुर्ग पहुंचे थे।

30 मार्च 2023 को रिलीज होगी फिल्म 'भोला'

जानकारी के अनुसार फिल्म 'भोला' में अजय देवगन बतौर लीड एक्टर नजर आने वाले हैं। साथ ही वह इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। ये फिल्म 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में एक बार फिर से वह बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू के साथ नजर आएंगे। उनकी ये अपकमिंग मूवी साउथ की हिट फिल्म 'कैथी' का हिन्दी रीमेक है। फिल्म 'भोला' का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+