सबरीमाला मंदिर पहुंचे अजय देवगन, 41 दिन तक व्रत और कठिन साधना के बाद किए दर्शन
मुंबई, 13 जनवरी: एक्टर अजय देवगन आमतौर पर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इन दिनों वो अपने धार्मिक अनुष्ठान को लेकर सुर्खियों में हैं। अजय देवगन ने केरल स्थित सबरीमाला मंदिर में दर्शन किए हैं। खास बात ये है कि मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन के पहले उन्होंने लंबी साधना की। इस साधना में एक महीने से ज्यादा व्रत रखना और 14 दिन जमीन पर सोना भी शामिल है।

41 दिन तक अनुष्ठान किया
बुधवार को अजय देवगन की तस्वीरें सामने आईं, जिसमें अजय देवगन काली चादर ओढ़े नंगे पैर नजर आए थे। इस तरह से अजय देवगन केरल के सबरीमाला मंदिर अयप्पा स्वामी के दर्शने के लिए पहुंचे थे। खास बात ये है कि सबरीमाला मंदिर जाने से पहले अजय देवगन ने 41 दिन तक साधना की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवदन 11 दिन तक अजय देवगन जमीन पर चटाई पर सोए, शाकाहारी खाना खाया और नंगे पैर रहे। केरल के सबरीमाला मंदिर में में भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए पहले 41 दिनों तक अनुष्ठान करना पड़ता है। ऐसे में अजय देवगन ने 41 दिन का उपवास और दूसरे अनुष्ठान किए। इसके बाद बुधवार को सबरीमाला मंदिर पहुंच भगवान अयप्पा के दर्शन किए।

भाई भी गए अजय के साथ
अजय देवगन केरल के सबरीमाला मंदिर अपने कजिन भाई विक्रांत और धर्मेंद्र के साथ पहुंचे। विक्रांत और धर्मेंद्र ने भी दर्शन किए। जिसके बाद अजय मुंबई वापस लौट आए। अजय देवगन ने ही बुधवार को इंस्टा पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था 'स्वामी शरणम अयप्पा'।

RRR को लेकर चर्चा में अजय देवगन
अजय देवगन की फिल्मों की बात करें तो इस समय वो एसएस राजमौली की फिल्म 'आरआरआर' को लेकर चर्चा में हैं। साउथ की इस फिल्म में अजय देवगन भी एक अहम रोल में हैं, जो कि जल्दी ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वो फिल्म गंगुबाई काठियावाड़ी में भी दिखेंगे। कई और बड़ी फिल्मों में भी अजय काम कर रहे हैं।
-
एलिमनी ठुकराने वाली हंसिका मोटवानी जिएंगी लग्जरी लाइफ, कहां से होती है कमाई? -
कौन हैं अश्विनी कौल, जिनके प्यार में पागल थीं Bumrah की पत्नी Sanjana Ganesan? खूब चला अफेयर और फिर जो हुआ -
Hansika Motwani Caste: क्या है हंसिका मोटवानी की जाति-धर्म? शादी के 4 साल बाद सोहेल से क्यों ले रहीं तलाक? -
'नाक साफ कर बिना हाथ धोए वड़ा पाव गर्ल...', Chandrika Dixit को लेकर शॉकिंग खुलासा, Maxtern ने खोली पोल -
Randeep Hooda बने पापा, पत्नी लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, शेयर की बेबी गर्ल की पहली फोटो -
'20 साल पहले मैं तुम्हारी मां को ही', फेमस डायरेक्टर ने Sreeleela की मम्मी पर ये क्या कह दिया? वीडियो वायरल -
Anurag Dobhal की हालत गंभीर, मैनेजर का बड़ा खुलासा, बोले- 8 महीने प्रेग्नेंट बहू संग ससुराल वालों ने किया ऐसा -
कौन हैं Priyanka Mohan? इंटरनेट पर मचा रहीं तबाही, Netflix पर एंट्री करते ही ऐसे उड़ाएंगी आपके होश -
Dhurandhar 2 की एडवांस बुकिंग में मची लूट, 3100 रु. में मिल रही टिकट, जानें ऑनलाइन कैसे करें बुकिंग? -
LPG Price Hike: गैस सिलेंडर हुआ महंगा, Mumbai के लोगों ने अपनाए ये नायाब जुगाड़, आप भी ट्राई करें -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना चढ़ा लेकिन चांदी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
'पहले आओ, पहले जाओ', फडणवीस सरकार ने मुंबई की महिला कर्मचारियों के लिए लागू किया नया नियम, जानें डिटेल












Click it and Unblock the Notifications