Singham Again in Trouble: अजय देवगन की OTT प्लेटफॉर्म ने दिया झटका, सिंघम अगेन को खरीदने से किया मना!
Singham Again in Trouble: अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म का क्लैश कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से हुआ था। दोनों फिल्मों ने 300 करोड़ रुपये से अधिक की वर्ल्डवाइड कमाई करते की। इसकी सफलता के बावजूद, अब एक रिपोर्ट आई है। इसके मुताबिक अमेज़न प्राइम वीडियो ने 'सिंघम अगेन' को अपनी स्ट्रीमिंग लिस्ट से हटा दिया है।
दरअसल, फैंस बेसब्री से अपने घर में बैठकर प्राइम वीडियो पर 'सिंघम अगेन' देखने का इंतज़ार कर रहे थे। लेकिन अब नई खबर ने उन्हें निराश कर दिया है। 123 तेलुगु की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह फ़िल्म शुरू में अमेज़न की सूची का हिस्सा थी, लेकिन अब इसे अपकमिंग रिलीज़ की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

'सिंघम अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 372 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर जैसे कलाकार शामिल थे। सलमान खान भी कैमियो में नजर आए थे। बता दें, अभी तक प्राइम वीडियो और मेकर्स की तरफ से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। हम oneindia hindi इस खबर की पुष्टि नहीं करते हैं।
फिल्म को बड़ा नुकसान भूल भुलैया के क्लैश के कारण हुआ है। भले ही फिल्म की कास्ट में एक से बढ़कर एक एक्टर्स शामिल हों, लेकिन फिल्म की कमाई पर धीरे धीरे असर पड़ने लगा था। दर्शकों और क्रिटिक्स से इसे मिले जुले रिएक्शन मिले थे। इन्हीं सबके कारण सिंघम अगेन की कमाई पर भी असर पड़ने लगा। हालांकि इससे पहले भी इस साल अजय की फिल्म औरों में कहां दम था बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। इस फिल्म को देखने दर्शक सिनेमाघरों में ही नहीं पहुूंचे थे।












Click it and Unblock the Notifications