Maidaan Teaser Out: अजय देवगन की 'मैदान' का टीजर रिलीज, फुटबॉल खेलते दिखाई दे रहे हैं एक्टर

Maidaan Teaser Out: अजय देवगन ने आज राम नवमी के पावन दिन पर अपनी अपकमिंग मूवी 'मैदान' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है।

maidaan

Maidaan Teaser Out: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। एक तरफ जहां आज राम नवमी के पावन अवसर पर अजय देवगन की फिल्म 'भोला' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवी 'मैदान' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया है। ऐसे में आज अजय देवगन के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनकी फिल्म 'भोला' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और उसे दर्शकों का मिला-जुला रेस्पॉन्स मिल रहा है। आपको बता दें कि अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'मैदान' एक स्पोर्ट्स मूवी है जो कि सच्ची घटना पर आधारित है। दरअसल आजादी के पांचवे साल में भारत दूसरी बार ओलंपिक में फुटबॉल के खेल में क्वालिफाई हुआ था। भारतीय खिलाड़ियों के लिए ये एक बड़ी चुनौती थी, एक संघर्ष था। इसके बावजूद उन्होंने देश को गर्व महसूस कराया था।

अजय देवगन बने फुटबॉल कोच
जानकारी के अनुसार एक मिनट 30 सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत एक मैदान से होती है, जहां कुछ खिलाड़ी बारिश में फुटबॉल खेलते नजर आते हैं। बैकग्राउंड में आवाज आती है, 'आपका स्वागत करते हैं, हेलसिंकी ओलंपिक स्टेडियम से, लगातार हो रही बारिश के कारण आज मैदान पानी की चादर से ढक चुका है। आज भारत की टीम भिड़ेगी अनुभवी युगोस्लाविया की टीम से। भारत एक युवा देश है, जो अपनी आजादी के पांचवे साल में दूसरी बार ओलंपिक्स में फुटबॉल खेल के लिए क्वालिफाई हुआ है। भारतीय खिलाड़ियों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा इस मैदान में नंगे पांव खेलना। इस फिल्म के टीजर के आखिरी दमदार डायलॉग में अजय देवगन कहते हैं- आज मैदान में उतरना 11, लेकिन दिखना एक। देखें टीजर-

23 जून 2023 को रिलीज होगी ये फिल्म
फिल्म में 1952-1962 में इंडियन फुटबॉल के गोल्डन पीरियड की कहानी है। ये सिर्फ खेल की ही नहीं बल्कि संघर्ष की भी कहानी है। खेल में होने वाली राजनीति की भी कहानी है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर हैं और इसका निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है। इस फिल्म में एआर रहमान ने म्यूजिक दिया है। इस मूवी में अजय देवगन भारतीय टीम के फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं इस फिल्म में प्रियामणि और गजराज राव भी दिखाई देंगे। ये बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले कुछ समय से रिलीज के लिए अटकी हुई थी। इसे मई 2022 में ही रिलीज होना था लेकिन अब ये लीज आगामी 23 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+