सात बार अजय देवगन की फिल्मों का हो चुका है बॉक्स ऑफिस क्लैश, जानिए कितनी बार रहे विनर
अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब उन्होंने इसकी डेट आगे खिसका दी है अब ये फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी। अब इस फिल्म का क्लैश करण जौहर की फिल्म धड़क 2 से हो रहा है। हालांकि ये पहली बार है कि नहीं है जब अजय देवगन की फिल्म का क्लैश हो रहा है।
आज इस रिपोर्ट में आपको अजय देवगन के कुछ सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश बताते हैं। साथ ही क्लैश में अजय ने बाजी मारी है कि नहीं? पढ़िए ये रिपोर्ट।

2012 में अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' और शाहरुख खान की 'जब तक है जान' के बीच टक्कर हुई थी। उस समय 'जब तक है जान' ने लगभग 167 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, 'सन ऑफ सरदार' का कलेक्शन 141.9 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, इसी फिल्म के बाद शाहरुख और अजय के बीच थोड़ी अनबन हो गई थी।
2017 में अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन' रिलीज हुई थी। इसी के साथ आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' भी आई थी। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। लेकिन कमाई के मामले में 'सीक्रेट सुपरस्टार' आगे रही। फिल्म ने भारत में 965 करोड़ रुपये कमाए थे। गोलमाल अगेन ने 311.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था
2022 में अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' और अक्षय कुमार की 'राम सेतु' एक साथ रिलीज हुईं। इस मुकाबले में अक्षय कुमार, अजय देवगन से आगे निकल गए थे।
ईद 2024 के मौके पर अजय देवगन की 'मैदान' और अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' एक साथ रिलीज हुईं। हालांकि, दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाईं। बड़े बजट की होने के बावजूद भी कोई भी फिल्म सुपरहिट नहीं हुई।
इसके बाद 8 मार्च 2024 को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म 'शैतान'। इस फिल्म को दर्शकों से खूब अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन इसी दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' और अदा शर्मा की 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' भी रिलीज हुईं। जिससे बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, इस बार अजय की 'शैतान' ने बाजी मारी थी।
'सिंघम अगेन' का मुकाबला कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से हुआ था। 'सिंघम अगेन' ने बॉक्स ऑफिस पर 297 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 'भूल भुलैया 3' ने 311 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications