Drishyam 2 Collection: अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ने इन सुपरहिट फिल्मों को पछाड़ा, फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रही है। फिल्म ने दूसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।

Drishyam 2 Box Office Day 2 Collection: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दृश्यम 2' के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म अब लंबे इंतजार के बाद 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को फैंस की ओर से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। जी हां 'दृश्यम 2' ने दो दिन में ही इस साल रिलीज हुई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। चलिए हम आपको बताते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कितना कलेक्शन किया।

Ajay Devgan

फिल्म ने दूसरे दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जी हां अजय देवगन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरूआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने पहले ही दिन 15.38 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। ओपनिंग डे की तुलना में फिल्म की कमाई में 40 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जी हां 'दृश्यम 2' ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन करीब 21.59 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। कुल मिलाकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 36.97 करोड़ के पार पहुंच गया है।

इन सुपरहिट फिल्मों को छोड़ पीछे
ऐसे में फिल्म ने 'भूल भुलैया 2' और 'ब्रह्मास्त्र' को भी पीछे छोड़ दिया है। दावा किया जा रहा है कि, अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' इस साल की दूसरी फिल्म है जिसने दो दिन में ही डबल कमाई कर ली। अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में 40-50 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। अब देखना होगा कि अजय देवगन की यह फिल्म आने वाले दिनों में क्या कमाल कर पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+