अजय देवगन की 'नाम' 18 साल बाद होगी रिलीज, साइकोलॉजिकल थ्रिलर है फिल्म का जॉनर

अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। इस फिल्म का जबरदस्त बज बना हुआ है। हर कोई इस फिल्म को देखने के लिए बेताब है। इसी के बीच आज अनाउंस हुआ की अजय की फिल्म 'नाम' अगले महीने 22 नवंबर को रिलीज होगी। इसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

ख़ैर ये 'नाम' फिल्म के बारे में बात दें ये पिछले 18 सालों से रिलीज के इंतजार में हैं। इस फिल्म को भूल भुलैया 3 वाले अनीस बज्मी में ने डायरेक्ट किया है। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि ये फिल्म 2006 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन ये अटक गई और अब जाकर इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। 'नाम' सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी पेन मुरुधर पूरी दुनिया में डिस्ट्रीब्यूट करेगी।

Ajay Devgn 18 year old Movie Naam will be released on November 22 Anees Bazmee Sameera Reddy Bhumika Chawla

भूमिका चावला और समीर हैं एक्ट्रेस
हालांकि 'नाम' की रिलीज की अफवाह साल 2020 में भी आई थी। इस फिल्म पर कुछ समय पहले ये भी कहा था कि इसे डायरेक्ट ओटीटी पर भी रिलीज किया जा सकता है। लेकिन साल 2022 में इस फिल्म को रुंगटा एंटरटेनमेंट वाले अनिल रुंगटा ने खरीद लिया था। फिल्म में अजय के अलावा भूमिका चावला और समीरा रेड्डी भी अहम रोल में हैं। इस फिल्म की शूटिंग की तस्वीर भी अनीस ने पोस्ट की थी।

साइकोलॉजिकल थ्रिलर है फिल्म
रिपोर्ट्स की माने तो ये अजय की 'नाम' साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसे मुंबई के अलावा कुछ अन्य देशों की लोकेशन में शूट किया गया है। फिल्म की कहानी क्या है, अभी इस पर कोई जानकारी मेकर्स ने दी नहीं है। हालांकि खबरों में इसे देशभक्ति फिल्म बताया जा रहा है। ख़ैर 'नाम' की रिलीज के पहले अजय देवगन के सामने सिंघम अगेन और भूल भुलैया का क्लैश है। देखना ये है कि इस लड़ाई में कौन जीत पाता है। क्योंकि 'नाम' के डायरेक्टर ने भूल भुलैया 3 बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+