शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन की बढ़ी मुश्किलें, गुटखा विज्ञापन करने पर कोर्ट ने भेजा नोटिस
Notice For Tobacco Products: बॉलीवुड के सुपरस्टार्स शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन एक बार फिर गुटखा विज्ञापन को लेकर सुर्खियों में आ गए। दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा लखनऊ सेशन कोर्ट को केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि गुटखा कंपनियों का विज्ञापन करने के मामले में इन सभी एक्टर्स को नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी में यह भी बात बताई गई है कि इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई जारी है। जिसके चलते फिलहाल इस मामले को निचली अदालत में खारिज करने की अपील की गई है। दलील सुनने के बाद पीठ ने सुनवाई 9 मई, 2024 के लिए तय की। बता दें कि, इस मामले में न्यायाधीश राजेश सिंह ने एक अवमानना याचिका पारित की है। जिसके मुताबिक बीते वर्ष 22 सितंबर 2022 को हाईकोर्ट द्वारा आदेश जारी किया गया था कि, यदि अभिनेताओं द्वारा गुटखा उत्पादो का प्रचार किए जाने के मामले में याचिकाकर्ता सामने से आकर अपील करता है तो उस पर विचार किया जाएगा।

वहीं याचिकाकर्ता की दलील थी कि उस समय आदेश के पालन के तौर पर उसने 15 अक्टूबर 2022 को उपस्थिति आवेदन भेजकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर कोर्ट ने 24 अगस्त 2023 को कैबिनेट सचिव और मुख्य आयुक्त उपभोकता संरक्षण को अवमानना नोटिस भेजा था।
बीते शुक्रवार को केंद्र की ओर से डिप्टी सालिसिटर जनरल ने 16 अक्टूबर के नोटिस की कॉपी पेश करते हुए अदालत को बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन को नोटिस जारी किया है और उन्हें कारण बताने के लिए कहा है। यहां तक कि उन्होंने यह भी बताया कि अभिनेता अमिताभ बच्चन के कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बावजूद अभी भी उन्हें कुछ पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन में दिखाया जा रहा है। जिसके चलते उन कंपनी को नोटिस भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications