इस शख्स पर आया अजय देवगन की बेटी Nysa Devgn का दिल, जानें कौन हैं वेदांत महाजन? सारी फोटोज में आते हैं नजर
अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन इन दिनों अपने रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में हैं। वह जिस शख्स को डेट कर रही हैं वो एक बिजनेसमेन है।
Who Is Nysa Devgn Boyfriend Vedant Mahajan: अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन भले ही बॉलीवुड जगत से दूर हैं लेकिन वह किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। 20 साल की नीसा इस वक्त विदेश में पढ़ाई कर रही हैं और वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।
नीसा देवगन इस शख्स को कर रही डेट
फैंस अक्सर नीसा देवगन की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं। वहीं नीसा एक बार फिर सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं। खबरें हैं कि नीसा देवगन की लाइफ में एक हैंडसम हंक की एंट्री हुई है और दोनों रिलेशनशिप में हैं। इस शख्स का नाम वेदांत महाजन बताया जा रहा है।

आखिर कौन है वेदांत महाजन?
नीसा और वेदांत की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह दोनों रिलेशनशिप में हैं। बता दें कि नीसा और वेदांत को कई बार एकसाथ पार्टी में देखा गया जा चुका है। इसके अलावा नीसा उनके हर पोस्ट पर भी रिएक्ट करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर नीसा देवगन के रूमर्ड ब्वॉयफ्रंड वेदांत महाजन कौन है?
पेशे से हैं बिजनेसमेन
आपको बता दें कि, वेदांत महाजन महज 25 साल के हैं और वह इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के ओनर हैं। ये सिर्फ भारत में ही बल्कि विदेश में बड़ी पार्टीज को मैनेज करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेदांत पेशे से एक बिजनेसमेन हैं और उनकी पढ़ाई यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन से हुई है और यहां से उन्होंने मास्टर्स की है। उनके इवेंट में रणवीर सिंह जैसे कई बड़े सेलेब्रिटीज भी परफॉर्म कर चुके हैं।
लंबे समय से कर रहे एक दूसरे को डेट
जानकारी के मुताबिक, नीसा देवगन और वेदांत एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं और वेदांत को नीसा के परिवार वाले भी जानते हैं। हालांकि फिलहाल वह इस रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं। बता दें कि नीसा देवगन और वेदांत ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है लेकिन दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications